बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन

 

• सशस्त्र सीमा बल के 8वीं वाहिनी द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" व "वृक्षारोपण अभियान" का आयोजन 

• कार्यकर्म 04 शिक्षक समेत 50 छात्रा मौजूद थी 

एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी: भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 8वीं वाहिनी खपरैल के बाहय सीमा चौकी टिंगलिंग में आज एसएसबी द्वारा 28 अगस्त को सीमा चौकी टिंगलिंग के द्वारा हायर सेकण्ड्री स्कुल फुगुरी में छात्राए एवं शिक्षको के साथ 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ','नशा मुक्त भारत अभियान' और 'वृक्षारोपण अभियान' जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस जागरूकता अभियान के महत्व प्रकाश डाला गया। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान का उद्देश यह हैं की हम बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाए रखें। बेटियों को इस समाज में सम्मानित और सुरक्षित महसूस करना चाहिए, जो उन्हें शक्तिशाली बनाएगा। शिक्षा एक बेटी के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बेटियों को उच्च शिक्षा देने से वे अपने सपनो को पूरा कर सकती हैं,और अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसके साथ ही 'नशा मुक्त भारत अभियान' के बारे में और नशा से होने वाले गुनाह और नुकसान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और 'वृक्षारोपण अभियान' से मानव जीवन का कल्याण करने महत्व के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त विषयों पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' को जोड़ गया। इस कार्यक्रम में कुल 4 शिक्षक एवं 50 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना योगदान दिया। सभी ने 8वीं वाहिनी बाहय सीमा चौकी टिंगलिंग द्वारा कराये गये उपरोक्त कार्यक्रम की सराहना किया और धन्यवाद किया।

 

Follow Us On Following Platform:-

 Facebook: https://www.facebook.com/NeNewsBharat?mibextid=ZbWKwL

Instagram: https://www.instagram.com/nenews_bharat?igsh=MWs0djUycTdqMTVycw==

X Twitter: https://x.com/nenewsbharat?t=B8Xg3-ZY3u7spSp2j_sndQ&s=09

Threads: https://www.threads.net/@nenews_bharat

YouTube :https://youtube.com/@NeNews_Bharat?si=AJM2hecb1sL2GHZ9