बच्चों के बिच मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा जयंती

 

एनई न्यूज भारत,सिलीगुड़ी:ब्राइट एकेडमी स्कूल में बच्चों के बिच मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा जयंती। बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप मनाया जाता हैं। माना जाता है कि इसी दिन गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध लेखों के अनुसार, गौतम बुद्ध ने बिहार के बोधगया में एक बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया था और वहीं से ज्ञान की प्राप्ति की थी। बौद्ध कैलेंडर के अनुसार यह सबसे पवित्र समय माना जाता है। भारत त्योहारों का देश है। मानव सभ्यता की शुरुआत से ही लोग बुद्ध पूर्णिमा मनाते आ रहे हैं, और बुद्ध पूर्णिमा उन त्योहारों में से एक है जो दिलों को प्रबुद्ध करता है और हर साल इसे खूब धूम धाम से मनाया जाता है। इसे भारत में वैसाक या विशाख पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

बुद्ध एक महान आध्यात्मिक गुरु थे और उन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की। बुद्ध पूर्णिमा मई में पहली पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह त्यौहार पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में मनाया जाता है। इस अवसर पर पवित्र मंत्र, उपवास और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं। बुद्ध की प्रतिमा पर धूप, फूल, मोमबत्तियाँ और फल भी चढ़ाए जाते हैं।

वहीं ब्राइट एकेडमी में इस दिन बच्चों के बिच मनाया गया और भगवा रंग के वस्त्र धारण कर भगवान गौतम बुद्ध अवतार बने थे। शांति के प्रतीक बच्चों ने योगा भी किया बच्चों के साथ-साथ स्कूल शिक्षक और कार्यालय कर्मचारी भी हिस्सा बने।