भाजपा का जोश हाई, तीसरी आँख बता रही सच्‍चाई

भाजयमों की उत्‍तर कन्‍या अभियान कैमरे की नजर में

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : उत्‍तर बंगाल के सिलीगुड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का उत्तर कन्या अभियान जब उत्‍तर कन्‍या की और कूच करने के दौरान तीन बत्‍ती के पास रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। हलांकि इस अभियान में भाजयुमों का जोश पूरी तरह से हाई था और सबकी अपनी अपनी सच्‍चाई बता रहे हैं लेकिन कैमरे की तीसरी आँख इस पूरी घटना  की सच्‍चाई को बयां कर रही है। भाजयुमों की रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर बने बूथ से भाजपा के बड़े नेताओं के संबोधन के बाद जैसे ही उत्‍तर कन्‍या की ओर कूच किया तो जैसे ही तीनबत्ती मोर और फुलवाड़ी के पास पुलिस और समर्थकों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया जब स्‍थि‍ति नहीं संभली तो करीब एक सौ से ज्यादा राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी जब आक्रोशित भजयुमों के कार्यकर्ता काबू में नहीं आए तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पुलिस की इस कार्यवाहीं में हुए लाठी चार्ज में भाजपा के एक 50 वर्षीय कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई है। इसमें 43 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं इस घटना में 27 की हालत गंभीर है जबकि 2 आईसीयू में जिसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज तथा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हलाकिं पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर बल प्रयोग की घटना से इंकार किया है।

रैली का शुभारंभ

प्रशासन चाक चौबंद

महिलाओं ने संभाला मोर्चा

कड़ाके की ठंड वाटर कैनन का प्रयोग

तोड-फोड़ व विरोध करते भाजयुमों कार्यकर्ता

 

...और दौड़ा-दौड़ा कर पीटती पुलिस

 

 

...और विरोध में धरने पर भाजयुमों

बल प्रयोग के बाद घायलों की दशा

घटना के बाद पत्रकारों से वार्ता