सिक्किम में होगा भाजपा संगठन का विस्‍तार : डा. सुकांत

दीवाली के बाद सिक्किम जाएंगे डा. मजूमदार, राज्‍य कन्‍वेनर सुदीप प्रधान से करेंगे चर्चा
कालीपूजा, दीवाली और भाईफोटा की सिक्किम वासियों को दी शुभाकामनाएं

पवन शुक्‍ल, सिलीगुड़ी

 उत्‍तर बंगाल में भाजपा युवा चेहरे को मैदान में बाजी मारने के लिए प्रोत्‍साहित कर रही है। पहली कड़ी में दार्जिलिंग के सांसद को भाजपा ने राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनाया। उसके ठीक बाद देश में संगगठन का विस्‍तार करते हुए बालुरघाट के सांसद डा. सुकांत मजूमदार को सिक्क्मि का प्रभारी बनाते हुए संगठन के विस्‍तार की बिगुल फूक दिया। हलांकि सिक्किम में बंगाल का पड़ोसी राज्‍य है इसलिए हवाओं का रूख इधर से उधर होना लाजमी है। वहीं भाजपा ने अपने संगठन के विस्‍तार की प्रक्रिया में कुछ दिन पहले बंगाल में मुकुल राय को जिम्‍मेदारी देकर बंगाल में तृणमूल की मुसिबत बढ़ा दिया है। वहीं बंगाल के पड़ोसी राज्‍य में कमल के खिलने से बंगाल की हवा में भी कमल के खिलाने की कवायद शुरू कर दिया है।

सिक्किम में संगठन के विस्‍तार पर चर्चा करते हुए बालुरधाट के सांसद सुकात मजूमदार ने बताया कि सिक्किम में संगठन का विस्‍तार थोड़ा मुस्किल है पर असंभव नहीं है। हम पहले सिक्किम के भौगोलिक स्‍थ‍ितियों पर गहन अध्‍ययन करेंगे उसके बाद 19 को सिक्किम जाने की संभावना है। संगठन की चर्चा करते हुए डा. सुकात ने बताया कि प्रधानमंत्री के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास’ हमे देश सेवा के लिए प्रेरित किया। हम संगठन के विस्‍तार के लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्‍होंने कहा कि बिहार के बाद अब बंगाल और बंगाल के बाद सिक्किम में कमल खिलेगा। वहीं डा. सुकात मजूमदार ने दीयों के पर्व दीवाली, कालीपूजा और भाईफोटा की सिक्किम वासियों को शुभाकामनाएं भी दी। डा. सुकात मजूमदार उत्‍तर बंगाल विश्‍वविद्धाय से बाटनी से एमएससी और पीएचडी करने के बाद डाक्‍टर की उपाधि हासिल करने के बाद समाज सेवा में जुट गए। वहीं गौरबंग विवि मालदा में बतौर सहायक प्रोफेसर रहने के साथ ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद बालुरघाट की धरती संसद की ओर रूख किया। इसके बाद वह समाज की सेवा के लिए अपने लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए प्रयत्‍नशील हो गए। उनकी इसी सेवा भाव को देखते हुए भाजपा ने उन्‍हे सिक्किम का प्रभार दिया है।