क्‍या है आपका योग, क्‍या होगा संयोग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मृदुभाषी और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपका सम्मान करेंगे। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।घर-परिवार में कुछ कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर पर ना होने दें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

 परिवार के किसी सदस्य का गिरता स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। भाइयों से भी मनमुटाव की स्थिति रहेगी। इसलिए यह समय थोड़ा सावधानी पूर्वक व्यतीत करें। तथा प्रत्येक कार्य को गंभीरता से अंजाम दें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा ,व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

मन में संतोष व्याप्त रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है। विरोधी परास्त रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन व तबादले की स्थितियां और उचित योग बने हुए हैं। खानपान व दिनचर्या संयमित रखें।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। परंतु इनका उपयोग करना आप की क्षमता पर निर्भर करता है। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी।

 मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

मन में दुविधाएं बनी रहेंगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी और की बातों को इतना महत्त्व न दें की आप अपने मन की शान्ति भंग करलें। यदि कोई परेशानी है तो उसे किसी से शेयर करें, अपने मन में ही रखेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा बल्कि परेशानी और बढ़ती जाएगी।स्वास्थ्य के लिए अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें।

जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

 मुश्किल से मुश्किल सवाल का भी जवाब आसानी से प्राप्त होगा। समय की गति आपके पक्ष में है। इसका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। दोस्तों के साथ भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेलजोल आपकी छवि को खराब कर सकता है।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें। किसी भी अवरोध की परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जिससे सभी परिवार जन खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आपका पैसा अचानक से ही कहीं फंस जाएगा जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन समय रहते आप उनका हल निकाल लेंगे।अत्यधिक तनाव की वजह से आपके मनोबल में गिरावट आएगी। मेडिटेशन का सहारा लें।

 मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

कार्यक्षेत्र में काफी समय से जो मंदी चल रही थी, आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर लेकर जाएगी। परिवारिक माहौल आरामदायक व सुखमय रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।

 मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

परिवार के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। कोई पैतृक भूमि संबंधी विवाद भी अचानक से उठ सकता है। जिसकी वजह से भाइयों के साथ अनबन होने की आशंका है।पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

खर्चों की अधिकता रहेगी। आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, उसमें रुकावट आने से मन उदास रह सकता है। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है इसलिए सावधान रहें।त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile -8219596872