क्‍या होगा संयोग,क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। धार्मिक व आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यों के प्रति आपका रुझान मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है।खांसी व जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना बरतें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

कार्यक्षेत्र में वर्तमान में जैसे चल रहा है उसी में ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अभी किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने का कोई फायदा नहीं है।पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना आवश्यक है।अपने खानपान व दिनचर्या को सीमित रखें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

 ध्यान रखिए कि पारिवारिक व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न हो। अपने स्वभाव में सहजता व सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है। साथ ही अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गरिष्ठ व भारी खाने से परहेज करें।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

आज का दिन आपके लिए अपनी किसी पुरानी तलाश को पूरा करने जैसा है। आज आपको वो सारी सफलताएं मिलने के संकेत हैं, जो आप लंबे समय से पाना चाह रहे थे। कुछ मामलों में आपको परिस्थितियों से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन सकारात्मक और समझौतावादी होना आपके लिए शुभ हो सकता है।

 मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

आज अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। जिसकी वजह से मानसिक शांति रहेगी।परिवारिक  लोगों तथा मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको तनावमुक्त रखेगा। लाभ के स्रोतों में भी इजाफा होगा।

 मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

 घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि इसकी वजह से पारिवारिक सदस्य कुछ असहज महसूस कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में भी कमीं आएगी। आज किसी भी प्रकार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।नकारात्मक विचारों की वजह से कार्य क्षमता में कमीं आ सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

घर के किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए ऐसी मित्रता से दूरी बनाकर रखें। जिससे पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।थकान और अनिद्रा की वजह से कमजोरी महसूस होगी।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

घर में चल रही किसी समस्या के समाधान में गुस्से से नहीं बल्कि संयमित और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। इससे परिस्थितियां काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगी। ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे।

 मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आज आपके पास कई तरह के ऑफर हो सकते हैं। उस प्रस्ताव पर विचार करें, जो आपको अपने लिए सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा हो। अपने दोस्तों से सलाह ले सकते हैं, अगर निर्णय लेने में कोई परेशानी आ रही हो। त्वचा संबंधी समस्याओं से आपको तनाव महसूस हो सकता है।

 मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी तक जो उत्पादन क्षमता में कमीं आई थी। अब उसमें सुधार आना शुरू होगा। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। सफलता निश्चित है।आज आप शरीर में सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

 इस समय आपके अंदर दो कमियां उपज रही हैं। एक गुस्सा और दूसरा जिद्दी स्वभाव। इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। हालांकि पारिवारिक सदस्य आपकी इन कमियों को नजरअंदाज करेंगे।थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

 वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है। परंतु हिम्मत ना हारे और व्यवसायिक गतिविधियों की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने संबंधी योजनाएं बनाएं।अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। इससे आपके आत्म बल में वृद्धि होगी।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile -8219596872