डूब गया शास्‍त्रीय संगीता का ध्रुवतारा

अमेरिका में पंडित जसराज ने ली अंतिंम सांस, निधन से शोक की लहर

राष्‍ट्रपति, पीएम, सीएम योगी समेत प्रमुख नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पवन शुक्‍ल, सिलीगुड़ी

शास्‍त्रीय संगीत की दुनियां में करीब आठ दशकों तक राज करने वाले  ध्रुवतारा सोमवार को अमेरिका में डूब गया । हरियाण के हिसार में वर्ष 28 जनवरी 1930 में जन्‍में पंडित जसराज ने करीब आठ दशक तक शास्‍त्रीय संगीत की दुनिया पर राज करते हुए पंडित जसराज ने 17 अगस्त 2020, अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सासं ली।  मेवाती घराने से पंडित जसराज एक भारतीय शास्त्रीय उनको विरासत में मिली थी। 4 वर्ष की उम्र से ही शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले पंडित जसराज ने गायकी और संगीत पर 80 से अधिक वर्षों राज किया। कई बड़े पुरस्कार में  1975 पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 1987 में, पद्म भूषण 1990, पद्म विभूषण 2000 समेत देश तमाम संगीत पुरस्‍कारों से नवाजे गए थे। वहीं  शास्त्रीय संगीत में उनके संगीत के दिवाने भारत के अलावा पूरी दुनियां में शास्‍त्रीय संगीत में रूचि रखने वाले हैं। भारत समेत कनाडा और अमेरिका में पंडित जसराज ने शास्‍त्रीय संगीत शिक्षा दी है। उनके प्रसिद्ध भजन, ओम नमो भगवते वासुदेवाय को बहुत ख्‍याती प्राप्‍त हुआ। 1945 से शास्‍त्रीय संगीत और गायन के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले पंडित जसराज ने अपनी आखिरी सांस 2020 तक संगीत के क्षेत्र में शैली हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत वाद्य गायन, तबला वादन में सक्रिय रहे।  अपनी गायिकी से दुनिया भर में प्रशंसक बनाते रहे प्रख्यात शास्त्रीय गायक, पद्म विभूषण पंडित जसराज का सोमवार को निधन हो गया। उनके दुनिया से विदा होने पर सियासी गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संदेश में कहा कि पंडित जसराज ने अपनी प्रतिभा से संपूर्ण विश्व में देश का गौरव बढ़ाया। पंडित जसराज की संगीत साधना के दृष्टिगत उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, प्रख्यात शास्त्रीय गायक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपनी भावनाएं ट्वीट के जरिए यूं व्यक्त कीं, आपकी मधुर आवाज लाखों श्रोताओं की जीवनरेखा थी। आपका जाना संगीत की दुनिया में एक बड़ा शून्य बना गया। सुर सम्राट नहीं रहे। आप बहुत याद आएंगे पंडित जसराज। ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महान शास्त्रीय संगीत के गायक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के निधन की खबर अति दुखद है। उनके शोक संतप्त परिवार व उनके सभी संगीत प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- पद्म विभूषण पंडित जसराज के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके प्रशंसकों के हृदयों में उनका अमर गायन सदैव गुंजायमान रहेगा।