क्‍या होगा संयोग,क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

  मन मुताबिक पेमेंट आने से राहत महसूस होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में आज व्यस्तता बनी रहेगी।घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी हो सकती है। बेचैनी महसूस हो सकती है। शीतल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

 मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

आज लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करें क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।घर का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

अगर प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित लोन लेने का प्लान बन रहा है तो आज उसे स्थगित रखना उचित है। क्योंकि ग्रह गोचर इसके पक्ष में नहीं है। अतः फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।मानसिक थकान रहेगी। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 जब आप एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो सकारात्मक परिस्थितिया आपके सामने स्वतः ही आ जाएंगी। नियति उसकी कार्रवाई तय करेगी। आप अपने प्रयासों में कोई ढील ना दें। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। डिटॉक्स डाइट पर जाएं। ये आपके लिए काफी अनिवार्य है।

 मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

अपनी तीखी व क्रोध पूर्ण वाणी पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से आपको अपयश का भागी बनना पड़ सकता है।अपने परिवार के लिए समय अवश्य निकालें। इससे परिवार में आपसी प्यार बना रहेगा।एलर्जी वगैराह हो सकती है।

जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

 आज आप अपने कार्यों पर जितना अधिक परिश्रम करेंगे उसी के अनुरूप आपको उचित रिजल्ट भी मिलेंगे। कार्यस्थल पर एकाग्र चित्त होकर काम करें। क्योंकि बेचैनी की वजह से आपसे कोई गलती हो सकती है। जिससे भारी नुकसान की संभावना है।मेडिटेशन व योग का सहारा लें।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

जीवनसाथी का सहयोग आपकी कई परेशानियों को हल करेगा। तथा वैवाहिक जीवन सुमधुर बना रहेगा।शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। इसलिए कुछ समय मनोरंजन व आराम संबंधी कार्यों में व्यतीत करें।काफी दिन से चल रही व्यस्तता से आज राहत मिलेगी और शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आपको अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करके उसके अनुसार उनके निष्पादन की योजना बनानी चाहिए। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अपनी लोगों के साथ बातचीत करें।अतिरिक्त तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा होंगी।

 मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात लाभदायक साबित होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहन करनी पड़ेगी। पाचन प्रणाली में कमजोरी रहेगी। सुपाच्य और हल्का भोजन लंे।

 मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

अत्यधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएं।आप पर तनाव हावी होने की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी मनोस्थिति को सामान्य बनाकर रखें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

आप भौतिक आराम, सुख-सुविधा, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों को पाने उम्मीद कर सकते हैं। यह ऊंचा उठने का समय है और अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने के प्रयास शुरू करें।पारिवारिक वातावरण बहुत अधिक सकारात्मक रहेगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

किसी मित्र या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें।परिवारिक व्यक्तियों का आपको पूरा सहयोग रहेगा। बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा।कार्य क्षमता की ऊर्जा में कमीं रहेगी। मेडिटेशन व योगा करना आपकी समस्याओं का हल है।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile -8219596872