क्‍या होगा संयोग,क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी। इस साल राखी सावन के आखिरी सोमवार को पड़ रही है। राखी पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। लेकिन इस साल आप भाई को राशि के अनुसार राखी बांधकर भाई के जीवन में खुशियां ला सकती हैं।   के लोगों किस रंग की राखी बांधजानिए कौन-सी राशिना होता है शुभ

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

नजदीकी संबंधी या मित्र से किसी बात पर मन में कटुता आ सकती हैं। आपकी कोई गुप्त बात भी सार्वजनिक होने की आशंका है।जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आपको अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। राशि के जातकों को लाल रंग या नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

 घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद आपके भाग्य में वृद्धि करेगा।पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

 आपको अपने कामों पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा।  इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप कुछ रिसर्च भी करेंगे। अपनी कुशलता से धनार्जन करते रहेंगे। आपको वजनदार चीजें उठाने या भारी कामों से बचना चाहिए। मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग की राशि बांधना शुभ होता है।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का नकारात्मक प्रभाव आपके घर-परिवार की खुशियों पर पड़ सकता है।आज आपको लव लाइफ में कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के जातकों को मोतियों से बनी राखी बांधना शुभ होता है।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

काम के साथ-साथ घर-परिवार की देखभाल और सहयोग में भी समय व्यतीत करें।आपकी ऊर्जा, आत्मविश्वास व स्वाभिमान में भी इजाफा होगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिंह राशि के जातकों को लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

आपका व्यवसाय और घर में संतुलन बनाकर रखना दोनों तरफ के माहौल को सुखद रखेगा। आपकी भी मानसिक शांति बनी रहेगी।सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं। जातकों के लिए शुभ रंग हरा माना गया है। कहते हैं कि हरे रंग की राखी भाई को बांधने से उसे सुखों की प्राप्ति होती है।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। परिणाम सकारात्मक और मनचाहे हो सकते हैं। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है।प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

अहम को त्यागकर घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव का अनुसरण करें। ऐसा करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। किसी भी पुराने मुद्दे को तूल ना देकर वर्तमान गतिविधियों पर ही विचार-विमर्श करें। जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

 आपके लिए जीवन साथी या प्रेमी का व्यवहार बहुत ऊर्जा देने वाला हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए काफी सकारात्मक और सौम्य हो सकता है।मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। जातकों के लिए पीले रंग की राखी बांधने शुभ  है।  

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यह संबंध विवाह में परिणित होने जैसी भी परिवार में कोई सलाह हो सकती है।परंतु घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। जातकों को गहरे नीले, बैंगनी या स्लेटी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

 किसी बाहरी व्यक्ति की बातों पर बहुत अधिक विश्वास ना करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलुओं पर विचार कर ले।थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें। जातकों को गहरे नीले, बैंगनी या स्लेटी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी नए रिश्ते की आहट होने के संकेत हैं। जातकों के लिए पीले रंग की राखी बांधने शुभ  है।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
 
Mobile -8219596872