HIGHLIGHTS
ट्रेन में तस्करी करने से पहले जीआरपी ने पकड़ा, गिरफ्तार महिला को कोर्ट में किया पेश
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेन से ब्राउन शुगर की तस्करी करने का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में जीआरपी ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्लीमा खातून असम के मोरीगांव जिले की निवासी बताई जा रही है।
लीआरपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद, जीआरपी और उनकी एसओजी टीम ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंची तो छापेमारी की। ट्रेन की गहन तलाशी के दौरान, युवती को जनरल बॉगी से पकड़ा गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से लगभग 48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।
रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थों का अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपए है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बरामद मादक पदार्थों की तस्करी असम से केरल की जा रही थी। गिरफ्तार महिला को शनिवार को जलपाईगुड़ी की अदालत में पेश किया गया।



