पूरी निष्ठा एवं समर्पण से दायित्‍व का निर्वहन करूंगा: बजरंग

HIGHLIGHTS

भगवान महावीर जन्म कल्याणक समारोह समिति के अध्यक्ष बने बजरंग सेठिया

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुडी

भगवान महावीर जन्म कल्याणक समारोह समिति के अध्यक्ष पद के लिए बजरंग सेठिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारीगण, सदस्यगण तथा समग्र जैन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों एवं जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बजरंग सेठिया को अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अपने उद्बोधन में बजरंग सेठिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, करुणा और मानवता के संदेश को समाज में अधिक से अधिक प्रसारित करने का प्रयास करेंगे।

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का मुख्य आयोजन 31 मार्च 2026 को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा, जिसमें जैन समाज के साथ-साथ आमजन की भी सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही समिति की कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में गौतम कुमार जैन तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील मिन्नी का मनोनयन किया गया है। समिति ने आशा व्यक्त की है कि समस्त समाज के सहयोग से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य एवं प्रेरणादायी रूप में संपन्न किया जाएगा।