ममता के बंगलादेशियों को बसाने से बदल रही बंगाल की डेमोग्राफी: नितिन नवीन

HIGHLIGHTS

सीमा सुरक्षा बल को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं देने का कारण धुसपैठ से घुसपैठियों को वोट के लिए बसना चाहती है

चिकननेक कॉरिडोर की सुरक्षा के साथ विकसित सिलीगुड़ी, तराई, डुवार्स और दार्जिलिंग के विकास पर जोर दिया जा रहा : राजू बिष्‍ट

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन के साथ सिलीगुड़ी और नॉर्थ बंगाल रीजन के बिज़नेस लीडर्स, एंटरप्रेन्योर्स, ट्रेडर्स और प्रोफेशनल्स के साथ एक इंटरैक्टिव मीटिंग में शामिल हुआ। इंटरैक्टिव सेशन हमारे रीजन के इकोनॉमिक डेवलपमेंट से जुड़े मुद्दों और इस बारे में बिज़नेस और प्रोफेशनल कम्युनिटी की चिंताओं पर फोकस था। उक्‍त बातें दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्‍ट ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

इस बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्‍व में भाजपा  ने खासकर सिलीगुड़ी जैसे स्‍टेटजिक कॉरिडोर के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को फास्ट-ट्रैक कर रही है, और क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड में हमारे रीजन के पोटेंशियल का इस्तेमाल करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा  इस रीजन को एजुकेशन, मेडिकल टूरिज्म और ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के हब के तौर पर विकसित करेगी। उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी, वाइब्रेंट इंडस्ट्रीज़, हेल्दी सिटिज़न, नॉर्थ बंगाल को ईस्टर्न इंडिया का ग्रोथ इंजन बनाने के भाजपा  विज़न को शेयर किया। नितिन नबीन ने कहा कि सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएसएफ को बार्डर फैंसिंग के लिए जमीन देने में आनाकानी करती रहीं है।

इसका मुख्‍य कारण है कि बंगलादेशी को बसा कर सिर्फ सिलीगुड़ी ही नहीं पूरे देश के डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश कर रही है। सिलीगुड़ी समेत देश में घुसपैठ किये बंगलादेशी भारतीय के हक और उनके मिलने वाले रोजगार को छीन रहे हैं।

इसलिए सूबे में भाजपा की सरकार आने के बाद बंगाल में विकास की गति और रफ्तार से बढ़ेगा।