क्‍या होगा संयोग,क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा।किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ भी कोई कहासुनी होने की आशंका है जिससे रिश्तो में कड़वाहट आएगी।सेहत में परेशानी के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

 आप अपने विश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। और सफलता भी हासिल होगी।मेंटीनेंस संबंधी कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।    पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

 नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार करें। वर्तमान परिस्थितियां आपके पक्ष में है।काम असाधारण रूप से शानदार रहेगा। आपको अपना काम पसंद आएगा।धूम्रपान या अन्य कोई बुरी लत छोड़ने का अच्छा समय है।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

धर्म-कर्म संबंधी कार्य में  आपकी रूचि रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन व डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। किसी प्रकार का झूठा आरोप-प्रत्यारोप लग सकता है।  पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी प्रदान करेगी। और आप अपने काम पर और अधिक एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे।पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।आपको आंखों में किसी तरह के इंफेक्शन के होने की आशंका रहेगी। सावधानी रखें।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे।आज ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कुछ नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे।गिरने से या वाहन आदि से चोट लगने की संभावना है। अत्यधिक सावधानी बरतें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा।लंबे समय से खोए हुए प्रेमी आपके पास वापस आएंगे। उनके साथ संबंधों में मत जाओ।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

 पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।बच्चों की समस्याओं को शांति पूर्वक सुलझाएं। उन्हें डांटने व गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना उपज सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।हल्का और सुपाच्य खानपान ले।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। समय आपके पक्ष में है, इसका सम्मान करें।घर में अपना पूरा सहयोग दें।अगर माइग्रेन जैसी कोई समस्या है तो आपको सावधान रहना चाहिए।योगा और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

 आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी। परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें।अपने व्यवहार को संतुलित रखें। तथा व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।मौसमी बदलाव की वजह से अपच व भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

 काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। आपकी योग्यता आपकी प्रगति में योगदान करेगी।विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। कोई भी मसला आपस में बैठकर सुलझाने पर समस्या का हल आसानी से निकलेगा।बाहर के खाने से दूर रहें, आपको गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
 
Mobile -8219596872