अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में ली अंतिम सांस

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभी कई महीनों से सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अपने पीछे श्री सिंह अपने पीछे पत्नी पंकजा और जुड़वां बेटियों छोड़ गए हैं। मालूम हो कि 2013 में अमर सिंह को दुबई में गुर्दे खाराब होने के कारणावह राजनीति से बाहर हो गए थे। लेकिन स्व्स्थय होकर 2016 तक राजनीतिक जीवन में लौट आए। शानिवार की शाम  4.44 पर राजनीतिज्ञ अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमर सिंह उत्तर प्रदेश राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो समाजवादी पार्टी के नेताओं में से एक थे। वह समाजवादी पार्टी के महासचिव थे और भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा के सदस्य थे। अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956  में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। श्री सिंह कुशाल वक्ता के साथ अच्छे लेखक रहे। कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज, कलकत्ता विश्वविद्यालय शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह बेहतर राजनीति में प्रवेश करके उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम रोल निभाया। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा के सदस्य थे। जनवरी 2010 को, उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं 2 फरवरी, 2010 को प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने 2011 में न्यायिक हिरासत में एक संक्षिप्त अवधि बिताई, और अंत में राजनीति से सेवानिवृत्त हुए। 2016 में, वह समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें अक्टूबर 2016 में पार्टी के महासचिवों में से एक के रूप में बहाल किया गया था।
अमर सिंह के निधन पर भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी। "वह चाहे किसी भी पार्टी का हो, उसके सभी के साथ अच्छे संबंध थे।" वहीं राज्स्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अमर सिंह की मौत पर दुख जताया उन्हें उनके सभी योगदानों के लिए याद किया जाएगा। "हमारे बहुत करीबी संबंध थे। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।"