ज़िद है मंज़िल से अब हम चूक नहीं सकते..!

गिरफ्तारी वारंट के लिए सकती है बिहार पुलिस, रिया के खिलाफ अहम सबूत

स्वामी, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे व कांग्रेसी नेता संजय के ट्वीट से मची हलचल   

न्यूज भारत टीम, पटना/ सिलीगुड़ीः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का राज गहराता जा रहा है। एक तरफ जांच में मुम्बर्इ पुलिस का दायरा सिर्फ पूछताछ तक ही सिमट के रह गया है। वहीं पटना में दर्ज एफआइआर के आधार बिहार पुलिस जांच के लिए कई दिनों से मुंबइ में रह कर सबूत तलाश रही है। वहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के ट्वीट ने मामले को नया मोड़ दे दिया। अपने नए शायराना अंदाज में ट्वीट बहुत कुछ बयां कर रहा है।

हम थके भी नहीं हैं, औ’ झुक भी नहीं सकते!
बग़ैर सजा-ए-गुनाह के रुक भी नहीं सकते !!
जुल्मी को सज़ा-ए-हवस न मिले जब तक !
ज़िद है मंज़िल से अब हम चूक नहीं सकते !!।  सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर दबिश बढ़ा दी है। इस बीच रिया भी पूछताछ व गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बिहार पुलिस रिया के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने के मूड में है।

मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसे आत्महत्या बताया जा रहा है, जो जांच की विषय है। घटना के 45 दिनों बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्लै कमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। प्राथिमकी दर्ज होने के बाद पटना पुलिस की टीम जांच के लिए इसी सिलसिले में मुंबई में है। उधर, जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अपनी जांच में बैंक से जुड़े दस्तावेज को अहम मान रही है। सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया की गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दे सकती है। फिलहाल पुलिस रिया को पूछताछ के लिए खोज रही है, लेकिन उसने परिवार के साथ अपना ठिकाना बदल दिया है। वे लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए बताए जा रहे हैं।

उधर, ट्वीट ने जांच के साथ नये-नये खुलासे भी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले भाजपाके नेता सुब्रमनियम स्वामी ने अपने ट्वीट में जहां इस आत्महत्या को हत्या बताते हुए ट्वीटर पर कर्इ अहम सबूत पेश किया। वहीं बिहार के डीजीपी का ट्वीट भी अहम माना जा रहा है। जांच के दौरान बिहार पुलिस जो मिडिया कर्मियों से बात के दौरान मुम्बर्इ पुलिस जिस तरह रोकी। इस पर भी सवालिया निशान बना हुआ है। महाराषट्र कांग्रेस के संजय निरूपम का ट्वीट भी मुम्बर्इ पुलिस के जांच पर सवालिया निशान लगाया है। निरूपम ने अपने ट्वीट में लिखा है“सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच दो पुलिस अलग-अलग करे,यह अटपटा है। अगर मुंबई पुलिस जिद्द नहीं छोड़ती तो बेहतर होगा बिहार सरकार केंद्र को लिखे और इस मामले की #CBI जाँच की माँग करे। कम-से-कम जाँच को एक दिशा मिलेगी और जनभावनाओं का सम्मान होगा। सबसे अहम है कि सुशांत के साथ न्याय होगा।” दूसरे ट्वीट में सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर जिस तरह दो राज्यों की पुलिस बर्ताव कर रही है,वह भद्दा लग रहा है। मुंबई और पटना की पुलिस मानो एक दूसरे को पछाड़ रही हो। पटना पुलिस को आज मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया। लगता है जाँच नहीं, एक होड़ चल रही है।”