क्‍या होगा संयोग, क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ कामों में सफलता के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी बात को लेकर दुविधा में हो सकते हैं, लेकिन शांति से काम लेंगे तो सभी काम बनेंगे। गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य है।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀकामों में सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ काफी महत्वपूर्ण बातें करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज खुशी की बातें सुनने को मिलेंगी।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀ परिवार वालों के साथ सुकून महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी खुशी के लिए कोई महंगी चीज या कपड़े खरीद कर ला सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है ǀसेहत उतार-चढ़ाव के बीच रहेगी। आपके अंदर भरपूर जोश होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। धन का लाभ उठाएंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने रिश्ते को मजबूती से जिएंगे और अपने प्रिय का ख्याल रखेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे ǀकाम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम को खूब मन लगाकर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपके बीच खूब बातें होंगी और अपने मन की करने में सफल रहेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं ǀकार्य में सफलता मिलेगी। शादीशुदा जीवन में तनाव में कमी आएगी। बिजनेस में लाभ बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन भाग्य मजबूत होने से आपके काम बनते चले जाएंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ सेहत अच्छी रहेगी लेकिन हल्के खर्चे बढ़ सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको सावधानी से रहना होगा। अपने काम पर ध्यान रखेंगे तो काम ठीक चलेगा नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀआपके खर्चों में कमी आएगी जिससे आप राहत की नींद लेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आपकी नौकरी में ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए भी दिन बढ़िया है।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है ǀअपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिसकी बदौलत आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं और इस दिशा में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार करेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀकाम के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। काफी ज्यादा मेहनत करने से शरीर में थकान और कमजोरी का एहसास होगा। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं ǀ सेहत का पूरा ध्यान रखें। पैर में चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी से काम करें। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत कुछ कहने का मौका मिलेगा। आपके मन में जो भी बातें हैं, उनसे खुलकर कहें ताकि एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएं।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

आप इस समय शांति में नहीं हैं। आपके दिल और दिमाग के बीच एक निरंतर युद्ध है की किस तरह से नैतिक और तार्किक रूप से सही निर्णय लिया जाये ।पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जुलने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और पारिवारिक जीवन को मिलकर संभालेंगे। एक अच्छी समझदारी दिखेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872