क्‍या होगा संयोग, क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य के प्रति सेवा भाव का प्रतिफल उनकी शुभकामनाओं के रूप में आपको प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में आज अपने काम पर फोकस बनाएं रखें। किसी की बातों से बहुत प्रभावित न हों।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

कुछ रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं इसलिए उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। विरोधी पक्ष हावी होगा परंतु आपका अहित नहीं कर पाएंगे।त्वचा संबंधी किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की संभावना है। बदलते मौसम से सावधान रहें। साथ ही व्यसनों से दूर रहें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

आज संतान की शिक्षा या कैरियर संबंधी किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर  विचार-विमर्श होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद किसी की मध्यस्था द्वारा सुलझेगा। रिश्तों में आपको एकदूसरे के हितों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु फिर भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 आपको अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इससे आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल हो रहेगा।प्रेम प्रसंग मर्यादा पूर्ण रहेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सचेत रहें।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

सिंह राशि के लोगों के लिए स्वाभिमान व आत्मविश्वास उनकी प्रमुख विशेषता है। आज इन्हीं विशेषताओं के बल पर सामाजिक स्थल पर मान-सम्मान व कोई उपलब्धि हासिल होगी।किसी प्रकार का नशा करना आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। इसलिए बुरी संगत से दूर रहें और जीवन शैली को व्यवस्थित रखें।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

 आज का दिन दिलचस्प रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी, बीती बातों को लेकर अत्यधिक परेशान न हों। जीवन में जो गतिहीनता आ गई थी वह जल्द ही दूर होगी।पति-पत्नी में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। परंतु समय रहते सभी गलतफहमियां दूर भी कर लेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के लिए पजेसिव न हों।किसी रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना घटने से मन में कुछ उदासी रहेंगी। कभी-कभी अकारण ही क्रोध आ जाना आपके बनते कामों को बिगाड़ सकता है।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद परिवार में सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रखेगा। साथ ही किसी बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है।विरोधी परास्त रहेंगे। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको सफलता प्राप्त होगी।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आज व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। एक के बाद एक परेशानियां खड़ी रहेंगी। कर्मचारी व सहयोगियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। इसके लिए आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता भी लाने की आवश्यकता है।एलर्जी व गर्मी जैसी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

आपके जीवन में बहुत से निहित  वरदान हैं, उन्हें पहचानने के प्रयास करें, केवल परेशानियों पर फोकस न करें। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं, इनसे प्रभावित न हों और अपना संयम बनाकर रखें।  तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें। कुछ समय से चली आ रही परेशानी जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है, उसका हल जल्द ही मिल जाएगा। थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें।दांपत्य जीवन में मधुरता की स्थिति रहेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

विद्यार्थी पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त होकर अपने अध्ययन संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। आपकी उदारता व भावुकता जैसे स्वभाव से लोग सहज ही प्रभावित हो जाएंगे।धन के निवेश संबंधी निर्णय में काफी सोच-विचार व जांच-पड़ताल कर लेने की आवश्यकता है।आज उन लोगों के लिए विशेष सावधानी का दिन है जो किसी पुरानी चोट या दुर्घटना के शिकार हैं।

 मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872