आज का राशिफल, क्‍या होगा संयोग, क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀसकारात्मक उर्जा कम पड़ेगी। थोड़ा अवसादित महसूस कर सकते हैं। बस, मन को संयमित रखें। खुश रहने की कोशिश करें। ओम नम: शिवाय का जाप करें। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀभाई-बहन का साथ होगा। शासन-सत्ता पक्ष का साथ होगा। शारीरिक स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। सफेद वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀकुटुम्बीजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उदर रोग से परेशान हो सकते हैं लेकिन बाकी सब ठीक है। पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति सकारात्मक है। पीली वस्तु का दान करें।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ मध्यम स्थिति है। उर्जा की कमी महसूस करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष के करीब आएंगे। रौब अच्छा रहेगा।  प्रेम-व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर है। आज के बाद आंतरिक उर्जा बढ़ जाएगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है ǀअभी भी थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। शक्ति की कमी महसूस करेंगे। कोई रिस्क न लें। प्रेम,संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है। सूर्यदेव को जल दें। नीली वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

 आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀरुका धन वापस मिल रहा है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। अभी शारीरिक स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक कहा जाएगा। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। पीली वस्तु दान करें। हरी वस्तु पास रखें।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

 पैतृक सम्पत्ति और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। प्रेम की स्थिति में अभी थोड़ी दूरी या नोंक झोंक बनी रहेगी। फिर भी ठीक है। पहले से बेहतर है।आज आप अपनी बचत और परिसंपत्तियों की एक पूरी सूची के साथ बैठे और उन्हें व्यवस्थित करे क्यों की आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है । लाल वस्तु का दान करें। नीली वस्तु पास रखें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी ǀ लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें ǀहारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं ǀरोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कुल मिलाकर ठीक कहा जाएगा। शारीरिक स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति मध्यम दिखाई पड़ रही है। पीली वस्तु पास रखें। ईश्वर की अराधना करते रहें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀजोखिम भरी स्थिति है। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है। कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀरोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से समीपता आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार अच्छा है। मां काली की अराधना करते रहें और भी आगे बढ़ेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी ǀ लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी ǀ जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं ǀशत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी सम्भव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सब ठीक होता चला जाएगा। प्रेम की स्थिति में सुधार है। भाग्य साथ दे रहा है। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आज का दिन भी आराम से निकलने दें। कोई नई शुरुआत या नया निर्णय नहीं। मौन होकर जो चल रहा है उसे चलने दें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली में आस्था रखें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872