आज का राशिफल, क्‍या होगा संयोग, क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

राशि में धन लाभ: का बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। अभी योजनाएं बनाएं। योजनाओं की समीक्षा करके ही कार्यरूप दें। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। मन अभी नकारात्मक बना रहेगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। व्यापार की स्थिति भी धीरे-धीरे अच्छे की ओर जा रही है। काली वस्तुओं का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

 पैसे के मामलों में सोच-समझकर फैसले लेंगे और इसका फायदा भी आपको हो सकता है। आपको बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी। वाणी से खराब शब्द न इस्तेमाल करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। धनागमन बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

परिवार में वरिष्ठ जनों के साथ भी विचार न सहमत हो पाने के कारण बहस हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए आपके फैसले और दूसरों पर हावी होने का स्वभाव लोगों को ना खुश कर सकता है। मानसिक परेशानी से जूझेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम की स्थिति में दूरी की आशंका है। व्यवसायिक तौर पर थोड़ा पहले से बेहतर कहा जा सकता है। हरी वस्तु पास रखें। मां काली की उपासना करें।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 आज दोस्तों का साथ मिलेगा। ग्रहों का शुभ प्रभाव आप पर पूर्ण रूप से बना रहेगा और अपने कार्यों में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। सिरदर्द, कर्ज की स्थिति, खर्च की अधिकता हो सकती है। खराब समय है। काली वस्तु का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

जीवनसाथी से भी सहयोग और प्यार मिलेगा। संबंधों में सुधार होगा। धन की स्थिति पहले से सुधरेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधार की ओर है। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लेंगे तो परेशानियों से निपट लेंगे। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

शासन सत्ता पक्ष से कुछ लाभ होगा। लेकिन कुछ नकारात्मक भी रहेगा। बहुत अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। चाहे वो व्यवसाय हो या अन्य कोई क्षेत्र हो। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। हरी वस्तु पास रखें। राहु मंत्र का जाप करें।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। पहले से बेहतर जरूर हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम,व्यापार मध्यम है। परिवार की सुख सुविधाओं हेतु आप वाहन या अन्य कोई वस्तु ख़रीद सकते हैं। घर की साज-सजावट व घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी भी संभव रहेगी। प्रेम की स्थिति भी मध्यम दिख रही है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हरी वस्तु पास रखें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

परिस्थ्िातियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। कोई जोखिम न लें। शारीरिक रूप से अभी बहुत खराब समय है। मानसिक रूप से खराब समय है। व्यवसायिक और प्रेम की स्थिति मध्यम है। बहुत बचकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें। हनुमान जी को प्रणाम करें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

परिवार और दोस्तों से सहयोग कम मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। धनोपार्जन के साधनों में अड़ंगे आएंगे। संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। काली वस्तुओं का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

मन की इच्छा के अनुसार काम नहीं होने की वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर आप जाएंगे। अभी थोड़ा बचकर पार करें। व्यवसायिक और प्रेम की स्थिति अच्छी दिखाई पड़ रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

घरेलू जीवन के लिए यह समय थोड़ा संघर्षमय हो सकता है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचना आपके लिए बेहतर होगा। नकारात्मक सोच आपको परेशान करेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा खराब समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य,प्रेम, व्यापार तीनों मध्यम है। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

आज दोस्तों का साथ मिलेगा। ग्रहों का शुभ प्रभाव आप पर पूर्ण रूप से बना रहेगा और अपने कार्यों में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। नकारात्मक उर्जा का घर में संचार होगा। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यवसाय तीनों मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तुओं का दान करें और राहु मंत्र का जाप करें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872