आज का राशिफल, क्‍या होगा संयोग, क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम सफलता भी दिलाएगा। व्यवसायिक स्तर पर चीजें ठीक चल रही हैं। भाइयों, मित्रों और अपने स्वास्थ्य में कंधे से लेकर ऊपर तक की स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है।भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस पर ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर और व्यापारिक स्थिति आपकी ठीक चल रही है। काली वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

 दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं।कुटुम्बजनों से न उलझें। धन की स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय चल रहा है।शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। क्योंकि काम की अधिकता के कारण आप उचित समय नहीं दे पाएंगे।उदर रोग से थोड़े परेशान हो सकते हैं। थोड़ी अवसादग्रस्त स्थिति हो सकती है। परेशान न हों, उबर जाएंगे। ओम नम: शिवाय का जाप करें।काली वस्तु पास रखें। सफेद वस्तु का दान करें। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार मध्यम है।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। शारीरिक परेशानी रहेगी। नेत्र विकार की आशंका है। मानसिक अवसाद की आशंका है। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। निर्णय आप सही लेंगे। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें। भगवान शिव को प्रणाम करें।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल प्राप्त होंगे। परंतु इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा।मन भयग्रस्त रहेगा। विवादास्पद समाचार की प्राप्ति होगी। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। काली वस्तु का दान करें। भगवान शिव को दान दें।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। लेकिन आपके भी मन को खराब करने वाली कोई बात हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार मध्यम और प्रेम भी करीब-करीब मध्यम रहेगा। राहु मंत्र का जाप करें।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

थोड़ा बेहतर हुए हैं। विपरीत स्थितियों से उबरे हैं। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार मध्यम और प्रेम की स्थिति भी अभी मध्यम ही चलेगी। राहु मंत्र का जाप करें और शिवालय में कोई भी सफेद वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी नया रोजगार या नया व्यवसाय न शुरू करें। नौकरीपेशा वाले को भी कुछ नरम-गरम सामना करना पड़ सकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी नया रोजगार या नया व्यवसाय न शुरू करें। नौकरीपेशा वाले को भी कुछ नरम-गरम सामना करना पड़ सकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

मानसिक स्थिति थोड़ी सी अवसादित रहेगी। निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से कुछ अप्रिय समाचार मिल सकता है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। मां के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। सीने में विकार की आशंका है। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। भगवान शिव को प्रणाम करें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872