आपका योग, क्‍या होगा संयोग आज का राशफिल क्‍या है

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी अर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से दूर रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन कुछ परेशान रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी धर्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मेहनत अधिक रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों से मतभेद रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आय में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

मन में अभी नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा में सफलता मिलेगी। कारोबार में परेशानियों आ सकती है। आय में कमी रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खान-पान के प्रति रुझान हो सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872