आपका योग, क्‍या होगा संयोग आज का राशफिल क्‍या है

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। शेयर बाज़ार और कमोडिटी से आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है। परिवार के साथ आप कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। इस दौरान बच्चों व जीवनसाथी के साथ आप कुछ अच्छे स्थलों की सैर पर भी जा सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

पैसे कमाने और सेविंग बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा नज़र आ रहा है। परिवार में ख़ुशियों की वृद्धि होगी।  किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

आपको धन लाभ: का बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। निजी मामलों में कुछ सकारात्मक बदलाव नज़र आएंगे।परिवार का साथ व प्यार आपको खुश व संपन्न रखेगा।जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

घर परिवार के बारे में काफी सोच विचार करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। आपके ज्यादातर महत्वपूर्ण कामकाज परिचितों और दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए इनकम सोर्स मिलेंगे। जिनसे आपकी आय बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात और बातचीत होने के योग बन रहे हैं। खर्चों में अधिकता होने से मन पर एक बोझ बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। आप थोड़े बातूनी और हाजिरजवाब भी हो सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

संतान के प्रति काफी आशावान रहेंगे और उनके भविष्य को लेकर चिंतित भी रहेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। बैंक लोन लेने में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक आय में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ आपके ख़र्चें भी बढ़ने वाले हैं। यदि बजट बनाकर नहीं चले तो भविष्य में आर्थिक तंगी देखने को मिल सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे, लेकिन उम्मीद के हिसाब से आपको फायदा नहीं हो पाएगा। आपका जीवनसाथी आपके प्रति अधिक समर्पित रहेगा और वे परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ा सकते हैं। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए इनकम सोर्स मिलेंगे। जिनसे आपकी आय बढ़ेगी। आपका व्यवहार, बोलने का तरीका और मेहनत इनसे आपको फायदा होगा। पॉजिटिव नजरिया आपसे बड़े लोगों और अधिकारियों को खुश कर सकता है। घरेलू खर्च में काफी धन व्यय होगा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें निभाने का प्रयास करेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में भी फायदा बढ़ेगा। इन्क्रीमेंट होगा। आपके पारिवारिक जीवन की तो, परिवार में शांति, सद्भाव, स्नेह और एकता बरकरार रहेगी। कुल मिलाकर आपके घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा।मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन भोजन के प्रति अनियमितता आपको बीमार बना सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

पैसों के मामले में आपके साथ धोखा होने की भी संभावना है। लॉटरी, सट्टेबाज़ी, शेयर और कमोडिटी के मामले में धन हानि की संभावना है। घरेलू जीवन के लिए यह समय थोड़ा संघर्षमय हो सकता है। इस अवधि में माता को अपनी सेहत के प्रति सचेत हो जाना चाहिए।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

 आप एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। उधार लेन-देन में सावधानी रखें। जोश में आकर कहीं भी निवेश करने से बचना चाहिए। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। आज आप अपनी वाणी से हर काम पूरे कर सकते हैं । कहीं दूर जाने का विचार बनाएंगे लेकिन फिलहाल के लिए यह सब रद्द कर दें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, हालाँकि आपको लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा। आपके ज्यादातर महत्वपूर्ण कामकाज परिचितों और दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872