आज का राशफिल क्‍या है आपका योग, क्‍या होगा संयोग

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आज आपका ध्यान भावी लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेगा और अपने आप में चमत्कारिक रूप से ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। जनसंपर्क और अधिक प्रबल होंगे। साथ ही लाभदायक भी साबित होंगे।वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बन सकता है। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :


घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संबंधी गतिविधियां होंगी। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक ध्यान दें। आज रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी संबंधी कार्यों में ट्रांसफर संबंधी योजना अभी रुकी रहेंगी।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :


आज आप अपने पेंडिंग कामों को पूरा करेंगे। आपको आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा।
 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 
गृहस्थ जीवन से आप काफी संतुष्ट रहेंगे और आपका जीवन साथी पूरी इमानदारी से आपको सपोर्ट करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशनुमा समय मिलेगा। एक दूसरे के साथ रोमांस का भी अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक है लेकिन आपके ट्रांसफर आर्डर आ सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी।
मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।
सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :


 आज पैतृक संबंधी मामलों को समझाने के लिए उत्तम दिन है। इस पर विचार-विमर्श अवश्य करें। अचानक ही किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कुछ नवीन कार्यों की योजनाएं भी बनेंगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

आज क्रय-विक्रय संबंधी कार्यो में अधिक ध्यान दें। परंतु आय के स्रोत अभी मंद ही रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर पुनः विचार जरूर करें। गैस और बदहजमी की वजह से पेट में दर्द आदि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

आज आप अपने करियर में अच्छा परफार्म करेंगे। अपने आपको उत्साहित रखें, आपको एक नई टीम की लीडरशिप का मौका मिल सकता है। दिन आपके लिए कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों के निभाने का हो सकता है।पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहे, इसकी वजह से पारिवारिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।
वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए हर कोशिश करेंगे। उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रिश्ते में रोमांटिक रहेंगे और अपने आज के दिन को खूबसूरत तरीके से जिएंगे। काम के सिलसिले में सावधानी भरा दिन रहेगा।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए कुछ बड़ा खर्च करेंगे या घर को बनवाने में पैसा लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान बढ़िया है।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

आज कोई पुराना दिया हुआ उधार वापस मिलने से मन में सुकून और प्रसन्नता बनी रहेगी। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना आपकी समस्याओं को काफी हद तक कब करेगा। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।आज आपको अपनी परिवार के साथ वक्त बिताने का मन ज्यादा रहेगा। कुछ दोस्तों से दूरी बना सकते हैं।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

आज कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आपके हाथ में पैसा आए। गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर फोकस रख कर सफलता प्राप्त करेंगे।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

घर और व्यवसाय में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा और उनकी उचित सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम प्रसंगों में समय ही व्यर्थ होगा। इस समय आर्थिक लाभ की महत्वपूर्ण संभावनाएं बन रही है।काफी समय से चल रहे किसी पुराने रोग से आराम मिल रहा है। दवाइयों से अधिक भरोसा आप प्राकृतिक तरीकों पर करें।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872