एनई न्यूज भारत,गोरखपुर: 9 अप्रैल को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर के लिए यह सप्ताह गौरवपूर्ण रहा, जब विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के कुल 19 विद्यार्थियों का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में डिप्टी इंजीनियर के पद पर हुआ।
सभी चयनित विद्यार्थियों को लगभग 12 लाख रुपये वार्षिक के आकर्षक पैकेज पर नियुक्त किया गया है। यह प्लेसमेंट 7 और 8 अप्रैल 2025 को BEL की टीम द्वारा आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न हुआ। दो दिनों की कठोर चयन प्रक्रिया के उपरांत इन विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई।
चयनित विद्यार्थियों की सूची विभागवार निम्नलिखित है:
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग
1. अंजलि बिंद
2. कार्तिकेय शर्मा
3. वंश यादव
4. ऋषि राज उपाध्याय
5. गुरमीत राठौर
6. आकाश यादव
7. सौरभ यादव
8. नयन कुमार
9. विशाल शेखर
10. आयुष पांडेय
11. योगेश्वर गुप्ता
12. प्रियांशी उपाध्याय
13. अंशिका पांडेय
केमिकल इंजीनियरिंग विभाग
1. सुप्रिया राय
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग
1. प्रत्यूष सिंह
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग
1. सौरभ सिंह
सिविल इंजीनियरिंग विभाग
1. प्रिंस कुमार साहू
2. आशुतोष कुमार
3. आयुष कुमार गुप्ता
इस शानदार उपलब्धि पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो. वी. के. द्विवेदी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह सफलता न केवल विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और प्लेसमेंट सेल की सक्रियता का भी प्रमाण है।