क्‍या है आपका योग, आज के दिन क्‍या होगा संयोग...!

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

 मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

 भाग्य का साथ ना मिलने से कामों में विलंब होगा। काम के सिलसिले में आपका मन कम लगेगा जिससे आपके काम पर बुरा असर पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी और प्रेम जीवन में राहत भरा दिन रहने की संभावना है। शादीशुदा जात को के दांपत्य जीवन में खुशी के पल आएंगे

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

 जिस काम को भी आप करने की सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे और उससे आप को फायदा होगा। भाग्य का सितारा आज मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

प्रतिष्ठित लोगों से मिलना फायदेमंद साबित होगा। कोई बड़ा काम भी बनने की संभावना है। आत्मसम्मान बना रहेगा।आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

आज आपके दिन की शानदार शुरुआत होगी। आप आज काम में बहुत रचनात्मक और प्रेरित रहेंगे। कुछ मामलों कन्फ्यूजन और अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। किसी भी मामले में तभी निर्णय लें, जब आप सारी परिस्थितियों का गहराई से विश्लेषण कर चुके हों। किसी भी मामले में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय ना लें।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

 आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे तथा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उनके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है। आप अपने विरोधियों से सावधान रहने से आपका दिन सही जाएगा ।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आपके लिए अतीत भूलकर आगे बढ़ने का है। पुरानी बातों को सोचकर तनाव में ना रहें। ना ही किसी की बात को बहुत ज्यादा गंभीरता से लें। आप अपने हिसाब से अपने दिन की प्लानिंग करें।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

 अपने साथ काम करने वालों से आपको फायदा होगा और वे आपके काम में आपकी मदद करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें। क्योंकि इससे कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। साथ ही किसी प्रकार की भी यात्रा करने से बचें क्योंकि इससे कोई भी फायदा नहीं मिलेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आप एक नया काम शुरू करेंगे, लेकिन आपकी नई टीम को जानने में आपको समय लगेगा। आपका दिन कुछ ऐसे मुद्दों पर गुजर सकता है, जिनका आपके निजी और प्रोफेशनल जीवन में कोई खास महत्व नहीं है। आज अपने आपको व्यर्थ की परेशानियों में घेरे रहेंगे जिसके कारण आपके मन में तनाव बढ़ेगा और सेहत पर भी नकारात्मक असर होगा।

स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसकी वजह से शारीरिक उर्जा में कमी महसूस हो सकती हैं।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन चिंतित रहेगा। वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। यात्रा करना अच्छा नहीं है इसलिए टालने का प्रयास करें। घर के छोटों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

संतान को कोई विदेश संबंधित उपलब्धि मिल सकती है जिसकी वजह से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कुछ समय से चली आ रही परेशानी जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है, उसका हल जल्द ही मिल जाएगा। पूजा पाठ, इबादत या मेडिटेशन नियमित रूप से करें। आपको एड़ी में चोट लगने के संकेत हैं। दौड़ते या गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

 कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन काम के सिलसिले में आपको मजबूत सफलता मिलने के योग हैं। आप की छवि भी मजबूत होगी। जिस काम को करने की पिछले काफी समय से सोच रहे थे, आज उसे पूरा करने का समय आ गया है। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

आपके लिए काम पर अपना ध्यान लगाने का समय है। समय कुछ नए परिवर्तन लाने की सूचना दे रहा है। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।आपको प्रेम जीवन में भी अच्छा दिन बीतेगा। अपने प्रिय को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ी चुनौतियां रहने वाली हैं। खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-
pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile-8219596872