क्‍या है आपका योग, क्‍या होगा संयोग आज का राशफिल

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

दोपहर बाद परिस्थितियां अति अनुकूल है। इसलिए कार्य आसानी से संपन्न होंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय आपको पसंद करेगा।साथ ही मित्रों व रिश्तेदारों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करना आपको खुशी प्रदान करेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अधिक ठंडा खाने-पीने से बचे। गले में कुछ खराश उत्पन्न हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और काफी हल्का महसूस करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे।बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। किसी पर अधिक अधिकार जमाने या क्रोध करने से बचें। आपको हाथों में दर्द या कंधे में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर होगी।नजदीकी कुछ लोगों के साथ कोई गेट-टुगेदर हो सकती है। जिससे मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे।परिवार तथा जीवन साथी के साथ कुछ खरीददारी संबंधी प्रोग्राम बनेगा। एक साथ समय गुजारना सबको खुशियां देगा।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 दोपहर बाद आप चिंताओं में घिर जाएंगे और स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। यदि आप यदि शादीशुदा हैं तो जीवन साथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। आपकी विनम्र स्वभाव से लोकप्रियता और साख में वृद्धि होगी। परंतु जमकर मेहनत करने की जरूरत है।मित्र के उपेक्षित व्यवहार की वजह से प्रेम संबंधों में कुछ अलगाव होने की संभावना है।कफ, खांसी जैसी कोई परेशानी महसूस हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

कामों में सफलता मिलेगी और परिवार की उन्नति के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आज कुछ पुराने मतभेदों व झगड़ों का निराकरण होगा। साथ ही आपकी विनम्र स्वभाव से लोकप्रियता और साख में वृद्धि होगी।कोई नया व्यापार या काम आरंभ किया है तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। इसलिए हिम्मत बनाए रखें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से मन में सुकून रहेगा। भाइयों को भी उनकी किसी प्रॉब्लम के कारण आपके सहयोग की आवश्यकता है। दाम्पत्य आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपका ध्यान अपने जीवनसाथी पर होगा और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। सफल जीवन का आनंद लेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

 समाजसेवी संस्थाओं में आपका सहयोग आत्मिक शांति प्रदान करेगा। धर्म, कर्म और अज्ञात में रुचि बनी रहेगी।पति पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। परंतु व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। उनसे बहस बाजी ना करें, उनकी सुनें भी।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आपकी लगन व हिम्मत कोई अप्रत्याशित लाभ भी करवाएगी। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ववत सामान्य ही रहेंगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें।परिवार के छोटो में आपसी लड़ाई की संभावना है। ऐसी स्थिति में आपको बीच बचाव करना चाहिए।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी-किसी समय बस कमजोरी सी महसूस हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

घर में भाइयों के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है। परंतु आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा उसे निपटाने में सक्षम पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है जिसका असर घर पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

किसी की सलाह के बिना आप कोई निर्णय न लें,  वरना पछताना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है, रिश्तों में आपको थोड़ा समझौता वादी होना पड़ सकता है।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

दोस्तों के साथ कुछ पुरानी स्मृतियां ताजा होंगी। जिससे मन को खुशी रहेगी। कोई कोर्ट  केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में होने वाला है। संतान के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में नोक-झोंक हो सकती है परंतु घर का वातावरण सुखमय ही बना रहेगा।आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। घर में मनोरंजन में समय बिताएंगे।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

भाग्य आपका साथ दे रहा है। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।परंतु यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी को बिन मांगे सलाह ना दें। इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है।प्रेम जीवन में कुछ समस्या बनी रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-
pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile-8219596872