क्‍या है आपका योग, क्‍या होगा संयोग आज का राशफिल...!

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

 पारिवारिक संसाधनों में बढ़ोत्तरी की संभावना है इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे फिर भी किसी बात को लेकर मन में निराशा हो सकती है। अपने परिवार की चिंता रहेगी। मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। हल्के-फुल्के खर्च चलेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

भाग्य का साथ मिलेगा।चल-अचल संपत्ति ख़रीदने की संभावना है अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन में प्रेम और अपनेपन के साथ-साथ रोमांस भी रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

नौकरीपेशा लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इन्क्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। मानसिक चिंताएं रहेंगी। बेवजह के खर्चे और अनचाही यात्रा हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 किसी पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहने से अचानक धन का व्यय संभव है। अपने कामों में आप पूरी लगन से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में मेहनत रंग लाएगी।नौकरी या बिज़नेस के चलते आपके निवास स्थान में परिवर्तन हो सकता है।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। ज़मीन-ज़ायदाद संबंधी निवेश करने के योग बनेंगे। नए लोगों से भी दोस्ती हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी तेजी से बढ़ेगी। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। नाश्ता कर के या कुछ भी खाकर घर से निकलेंगे तो काम पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी बीमार हो सकता है, उनकी सेहत का ध्यान रखें।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

 घरेलू जीवन के लिए यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।  सेहत ठीक ठाक रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

काम में भी काफी बिजी रहेंगे, इसलिए अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार से जुड़े किसी दोस्त की मदद से आपकी उन्नति हो सकती है। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि अच्छी नज़र आ रही है। परिवार के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। मित्रों व भाई-बहनों से आपके संबंध उत्तम रहने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण काम से कहीं जाने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में भी ठीक-ठाक दिन बीतेगा। बेवजह किसी बात को आगे ना बढ़ाएं। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी से काम करें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

परिवार में समय देंगे। परिवार के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की उन्नति होने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की प्रोन्नति हो सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। अपने प्रिय को घरवालों से मिलवा सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

आपके मन में भौतिक सुखों की लालसा कम हो सकती है। परिवार में ख़ुशियाँ व एकजुटता बरक़रार रहने की संभावना है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हर काम में वो आपके साथ रहेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। काम के सिलसिले में आप जी तोड़ मेहनत करेंगे फिर भी किसी बात को लेकर थोड़े दुखी हो सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। संभलकर रहना होगा। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। घर के सामानों की खरीददारी भी हो सकती है। मानसिक चिंता से ग्रस्त रहेंगे। पैर में चोट या मोच आने की संभावना होगी, थोड़ा ध्यान से रहें। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

इनकम बढ़ेगी। परिवार के लिए सुख सुविधाओं की वस्तुएं जुटाने में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा। माता की मदद से आपको कोई आर्थिक लाभ भी संभव है। प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा। आपस में मन की बातचीत करने से एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी और एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-
pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile-8219596872