क्‍या है आपका योग, आज के दिन क्‍या होगा संयोग...!

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

 मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

 परिवार के साथ सहयोग एवं सद्भावना का लाभ रहेगा।काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेंगे। अपने प्यार में आगे बढ़ेंगे। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

सेहत के लिए दिनमान अच्छा है। शरीर में उत्पन्न विकारों से भी छुटकारा हासिल होगा। मन से खुश होंगे इसलिए दिन का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और रिश्ते में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

कुछ व्यवस्थाओं को दुरूस्त  करने एवं खुले आसमान की उड़ान मे शामिल होने के अवसर बने हुये रहेंगे।सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा। जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये दिनमान सामान्य रहेगा। कुछ नया सोचेंगे। अपने काम को समय रहते पूरा करने से सफलता मिलेगी।

 मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 भाग्य प्रबल रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम में कमी आएगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत में कुछ रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति के कारण परेशान रहेंगे। पेट में दर्द हो सकता है। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा और प्रेम जीवन में भी रोमांस के अवसर आएंगे।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

 किसी सगे रिश्तेदार को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। उन्हें किसी सहयोग एवं साथ देने की पेशकश करते हुये रहेंगे।इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बढ़िया नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

आपको अपने आजीविका के क्षेत्रों में कुछ परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझेंगे। परिवार में काफी घुले मिलेंगे और परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आप काफी बिजी रहेंगे।

 मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

आपको अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात करके बड़ी खुशी होगी। कुछ रिश्तेदार घर आ सकते हैं। घर में कोई अच्छा काम हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन आपको शांति और सुकून देगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

 परिवार की खुशियों को इंजॉय करेंगे। परिवार में कोई अच्छा काम होगा। दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। खर्चे बहुत तेजी से बढ़ेंगे। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन में प्रेम, खुशहाली और रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आप के अंदर मजबूती आएगी। बड़ा डिसीजन लेंगे। काम में सफलता मिलेगी। संपत्ति का लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्यार और समझदारी बनी रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।आपको निजी जीवन में कुछ-कुछ कठिनाइयों की स्थिति बनी हुई रहेगी।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप किसी कमीशन एवं कूटनीति, शल्य चिकित्सा, तकनीक के क्षेत्रों में फायदा। पूजा पाठ में या धार्मिक कामों में खूब खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा नीरस रह सकता है। आप नौकरी बदलने का प्लान बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

कुम्भ राशि के सम्पत्ति भावगत मंगल की गोचरीय स्थिति आपको जहाँ घर परिवार के साथ मिलने का उत्साह देने वाली रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी फिर भी यह सर्दी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव का दिन रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत से ही लाभ मिलेगा।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप सैन्य एवं सुरक्षा तथा तकनीक के क्षेत्रों में आगे बढ़कर कामों को पूरा करने में जोर देते हुये रहेंगे।अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। काम में कोई कमी नहीं निकलेगी और समय रहते काम निपटा लेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

 अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-
pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile-8219596872