सिक्किम में सेना का वाहन अनियंत्रित खाई में गिरा, 4 जवानों की दुख:द मौत

• बिन्नागुड़ी छावनी से उत्तरी सिक्किम जा रहा था सेना की कानवाई

• सड़क पर कीचड़ में ब्रेक लेने से फिसल कर खाई में गिरा वाहन

https://youtube.com/shorts/WDJYVIaYkdY?si=AkvjVp3wT1MTmfwb

 

एनई न्यूज भारत, गंगटोक: सिक्किम में सेना त्रिशक्ति कोर के बिन्नागुड़ी सेना छावनी का एक वाहन सिक्किम में अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया और वह खाई में गिर गया। गुरुवार को सिक्किम के पाक्योंग जिले में दलापचंद गेट के निकट सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से इस हादसे में ड्राइवर समेत 4 जवानों की जान चली गई। मारे गये सेना के सभी जवान बिन्नागुड़ी की ईएमसी यूनिट के हैं। बताते चलें कि दलापचंद फाटक के निकट रेनक-रंगली राज्य सड़क पर सेना का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 700 से 800 फीट नीचे खाई में गिर गया। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सिपाही प्रदीप पटेल, इंफाल के सीएफएन डब्ल्यू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह व तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, सैन्यकर्मियों के शव सेना को सौंप दिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी कै अनुसार बिन्नागुड़ी सेना छावनी का दल कानवाई ट्रेनिंग करने उत्तरी सिक्किम जा रहा था, सड़क पर किचड़ होने पर ड्राइवर नै ब्रेक लिया और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और इह हादसे मैं सेना क चार जवानों कि दुखद मौत हो गयी।

मालूम हो कि वर्ष 2022 में उत्तर सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था और उस हादसे में 16 जवानों की जान चली गयी थी।