सिलीगुड़ी बाजार में चाइनीज़ सेव का कब्ज़ा

 

• बीते कुछ दिनों में आए दिन चाइनीज़ सामानों को लेकर सिलीगुड़ी बाजार चर्चे में हैं 

• भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी के 8वीं वाहिनी द्वारा 580 किलो चाइनीज़ सेव को जप्त किया गया

एनई न्यूज भारत,सिलीगुड़ी: अंतर्राष्ट्रीय सीमा भारत नेपाल के सीमा चौकी बरामनीरामजोत पर 03 सितम्बर को करीब दोपहर 03:20 पर सशस्त्र सीमा बल के 8वीं वाहिनी द्वारा बाह्य सीमा चोकी बारामनीरामजोत के विशेष गस्त के दौरान बॉडर पिलर संख्या 87/4 से लग-भाग 5.7 किमी दूर नक्सलबाड़ी बस स्टैंड के नजदिक 01 एक महिला तस्कर को पकड़ा गया। महिला तस्कर के पास से 580 किलो 29 कार्टून चाइना सेव जब्त किया गया सभी सामान नेपाल से अवैध तरीके से भारत में लाई जा रही थीं। महिला तस्कर का नाम

1. पुतुल बर्मन उम्र-33 साल W/O बिपिम बर्मन, ग्राम-गौरासिंगजोत, उत्तररामधन, डाकघर-दुलालजोत, जिला-दार्जीलिंग

महिला बताए पते की रहने वाली है। जब्त समानों को कस्टम विभाग पानीटंकी को कनूनी करवाई के लिए सौंप दिया गया, सीमावर्ती क्षेत्र की रक्षा व अपने कार्य क्षेत्र में शांति बनाये रखने के साथ-साथ असामाजिक कार्य व तस्करी को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल सदा नाका व गस्ती लगाए हैं, सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

Follow Us On Following Platform

Facebook: https://www.facebook.com/NeNewsBharat?mibextid=ZbWKw

Instagram: https://www.instagram.com/nenews_bharat?igsh=MWs0djUycTdqMTVycw==

X Twitter: https://x.com/nenewsbharat?t=B8Xg3-ZY3u7spSp2j_sndQ&s=09

YouTube:https://youtube.com/@ne_news_bharat?si=LjTo4bb2UFIqosLV