क्‍या है आपका योग, क्‍या होगा संयोग आज का राशफिल...!

आप सभी लोग राशिफल से भलीभाँति परिचित होंगे | मासिक राशिफल की तरह दैनिक राशिफल भी राशिफल का रूप है, जिसमे जातक के दैनिक भविष्यवाणी की जाती। आप सभी लोग भलीभाँति जानते होगे की ग्रहों की स्थिति हर दिन करवट लेती है, और कभी-कभी तो यह दिन के अंदर कई बार पूर्ण रूप से परिवर्तित हो जाती है, इस कारण जातक के लिए दैनिक राशिफल  का जानना बहुत जरूरी है | दैनिक राशिफल  पूरे दिन मे आने वाली दिक्कतों, मुसीबतें, पारिवारिक सुख-दुख, प्रापर्टी, यात्रा विवरण, लाभ-हानि जैसी समस्त बातों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करता है | दैनिक राशिफल पढ़कर जातक आने वाले समस्याओं से रूबरू होने के लिए अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर लेता है, और जातक के लिए आने वाले दिन मंगलकारी होंगे या होगा अमंगल इसका भी पहले से ही अनुमान लग जाता है |

मेष (Aries)

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव पालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। खर्चे अधिक होंगे। प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus)

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। संतान के मामलों में परेशानी हो सकते है। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini)

अचानक से धन हानि हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी योग्यता आपको फायदा देगी। आप पारिवारिक सदस्यों की ख़ुशियों के लिए धन ख़र्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। परिवार का माहौल भी शानदार नतीजे प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलो में आपके लिए संतोषजनक समय रहेगा। अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें किसी बात को लेकर जीवनसाथी से झड़प हो सकती है।

मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo)

नए दोस्त मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ नई चीजें सीख सकेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।विरोधियों से सावधान रहें और सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी से भी बिना बात उलझना आपके लिए दुखदाई रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo)

दोस्तों की मदद से किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। यार दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। चल-अचल संपत्ति ख़रीदने की संभावना है आपके पारिवारिक सुख में इज़ाफा संभव है। संतान से किसी बात को लेकर आपकी उनसे नहीं बनेगी। परिवार का माहौल चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra)

आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। किसी पारिवारिक चिंता के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ साबित हो सकता है। आपका व जीवनसाथी का आध्यात्मिक स्तर ऊँचा रहेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio)

नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी। सेहत मजबूत रहेगी। परिवार के किसी छोटे की सेहत बिगड़ सकती है, इसके लिए सावधानी बरतें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius)

 परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार की सलाह से आप कहीं धन का निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा सेहत अच्छी रहेगी, जिससे आप चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे।

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर (Capricorn)

अपने स्वभाव में गुस्से को ना बढ़ने दें और बेवजह किसी से भी अपना गुस्सा जाहिर ना करें। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी सुख देगी। व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल है। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप जो भी करेंगे, कुछ लोग भी उसकी देखा-देखी कर सकते हैं। खर्चे तो जरूर रहेंगे लेकिन फिर भी और दिनों के मुकाबले कुछ कम होंगे। कामों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको फायदा देंगे।

मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces)

जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। कहीं यात्रा करने की इच्छा हो सकती है। आज किसी खास मित्र से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। भाग्य मजबूत रहेगा,जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर संतुष्टि की भावना रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है

मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh

Mobile-8219596872