बीएसपीएस ने वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

बीएसपीएस के सभी पदाधिकारियों ने जताई सहमति
 
 
एनई न्यूज भारत नई दिल्ली : पत्रकारिता एक ऐसे विभाग है,जो समाज को सही आईना दिखाता है। आज के समय में आधुनिक सभ्यता का एक प्रमुख व्यवसाय है, जिसमें समाचारों का एकत्रीकरण,लिखना, जानकारी एकत्रित करके लोगो तक पहुँचाने का काम करते हैं, सम्पादित करना और सम्यक प्रस्तुतीकरण आदि सम्मिलित हैं। आज के युग में पत्रकारिता के भी अनेक रूप हो गये हैं; जैसे - अखबार पत्रिकायें, रेडियो, दूरदर्शन, वेब-पत्रकारिता आदि। इसी क्रम में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ एक ऐसी संस्था है जिसमें देश भर से पत्रकार बंधु जुड़े है। जो लगातार पत्रकारों के मुद्दे पर संघर्ष कर रहा है। और पत्रकारों के साथ हो रहें दूर बैहवार और उनकी आवाज को उठा रहा है। 
आज भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय के लोकसभा चुनाव तक अवकाश पर जाने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा ने संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा संगठन में वरिष्ठ सदस्य चंदन मिश्रा के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उक्त जानकारी देते हुए बीएसपीएस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के प्रस्ताव पर संगठन से जुड़े 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्षों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है, साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 37 सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। 
डॉ बंसल ने बीएसपीएस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का परिचय देते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा काफी अनुभवी पत्राकार है जो राजनैतिक विश्लेषक, पटु वक्ता जिन्हों ने वर्ष 1988 में अंग्रेज़ी दैनिक प्रभात खबर से पत्रकारिता की शुरूआत की। 90 के दशक में हिन्दी दैनिक रांची एक्स्प्रेस से जुड़े। वर्ष 2000 में दैनिक हिन्दुस्तान से जुड़े रहे। लगभग 24 वर्षों तक दैनिक हिन्दुस्तान में सेवा देने के उपरांत वे सेवानिवृत हुए। वर्तमान में दैनिक बिरसा वाणी के संपादक हैं। BSPS की स्थापना काल से ही चंदन मिश्रा संगठन से जुड़े रहे हैं साथ ही आंध्र प्रदेश एवं ओडिसा राज्य के संगठन के प्रभारी भी रहे हैं। और वह बीएसपीएस के इस कार्य को बखूबी निभाएंगे।
 
एनई न्यूज भारत की तरफ़ से चंदन मिश्रा जी को बीएसपीएस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।