मैथिली महाकवि बाबा विद्यापति स्मृति समारोह आयोजित

एनई न्यूज भारत सिलीगुड़ी: मैथली भाषा के महाकवि बाबा विद्यापति समारोह का हुआ आयोजन। कार्यक्रम का उद्घाटन सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जै जै भैरवी गीत से किया गया। विद्यापति मंच की संस्थापिका बबिता झा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डॉ सबिता मिश्रा द्वारा विद्यापति भवन के लिए भूमि का दान किया गया जिस लोग ने उनकी खूब प्रसंशा किया और उन्हें ढेरों बधाइयां मिली हैं। विद्यापति मंच के तत्वावधान में गत रविवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में मैथिली भाषा के महाकवि बाबा विद्यापति की स्मृति में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। एसएसबी के महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर कार्यक्रम के भागे दारी बने और उन्होंने कहा मैथिली हमारी धरोहर है। इसका विकास हमारी संस्कृति का विकास है। मिथिला पैंटिग्स पूरी दुनिया में विख्यात है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए मैथिली गायक निखिल महादेव झा और सोनी चौधरी ने सभी को अपने गीतों से झूमा दिया। आयुषी झा ने एक सुंदर मैथिली गीत प्रस्तुत किया, साक्षी झा ने महाकवि विद्यापति की एक कविता प्रस्तुत की। महिला सदस्यों की ओर से झीझीया गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के बड़े उद्योगपतियों समाज सेविका और अन्य छेत्र से लोग मौजुद थे। जिनमें रविन्द्र जैन, ब्रजकिशोर प्रसाद,कमल तिवारी, डा विजय झा, नन्दकिशोर सिंह, भारतीय स्टेट बैंक एम आर रोड के प्रबंधक संजय कुमार, विपिन बिहारी गुप्ता, सबिता मिश्रा, रामप्रवेश चौधरी, अशोक मित्रुका, एसएसबी के उपमहानिरीक्षक शिवदयाल, अशोक कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का मैथिली में संचालन के के मल्लिक और करन सिंह जैन ने किया।