किचन से काव्य का अनूठा संगम

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः किचन से स्वदिष्ट पकवान के साथ काव्य की सुरीली आवाज आज पश्चिम बंगाल ही नहीं देश के अनेक राज्यों जब तकनीकी क्षेत्र के माध्यम से वाहटएप से निकलती है, तो मौसम और माहौल दोनों की छटा मदहोश हो जाता है। समय था आनलाईन काव्यगोष्ठी का, स्थान था पश्चिम बंगाल समेत अनेक राज्य। वैश्विक महामारी कोरोना ने जहां अपनों से अपनी दूरियां कम कर दी, वही सिलीगुड़ी महिला काव्य मंच के सदस्यों ने आनलाईन काव्यगोष्ठी आयोजित कर सबको करीब तीन घंटे से अधिक समय तक एक मंच पर दिखे। जिससे ये साबित हो गया देश की आधी आबादी किचन स्वादिष्ट पकवानों के साथ से लेकर काव्य की सुरीली आवाज का अनूठा संगम है। कार्यक्रम की शुरूआत विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित के साथ शुरुआत हुई और आशा बंसल ने सरस्वती बंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाया।शनिवार को तीन बजे शुरु हुए आनलाईन काव्य गोष्ठी में करीब 35 कवयित्रियों की भागीदारी देश विदेश से रही। इसतरह आनलाईन काव्यगोष्ठी में ऐसा महसूस हो रहा था कि हम सभी एक ही परिवार से है और किसी उत्सव में शामिल हैं। इस काव्यगोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की प्रभारी सारिका भूषण, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष आरती सिंह एवं सचिव बबिता अग्रवाल कँवल, (सिलीगुड़ी) सरंक्षक अर्चना शर्मा, अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव रीता दास के सानिध्य में, रूबी प्रसाद के बेहतरीन संचालन में महिला काव्य मंच की नवम काव्य गोष्ठी बेहद सफल रही। आयोजित काव्यगोष्ठी को सारिका भूषण व आरती सिंह ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी उसके साथ ही काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। सभी कवयित्रियों ने तत्कालीन विषयों के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर अपनी रचनाओं की सृजनात्मकता के साथ अपनी अपनी प्रस्तुति दी। आज की काव्य गोष्ठी में सहभागी रही कवयित्रियां- कनकलता झा,निशा गुप्ता ,भारती बिहानी,सीमा भावसिंहका (कोलकाता), प्रियंका जायसवाल ,अंजु डकोनीया, नेपाल) रिंकी गुप्ता,मनीषा सिंह,श्वेता अग्रवाल,किरण अग्रवाल ,आशा बंसल, वीणा चौधरी,प्रियंका पेड़ीवाल(नेपाल),बबीता झा,अमरावती गुप्ता,कमला पांडेय, कमलावती शाह ,स्नेहा कुमारी,रूपा सुब्बा,डॉ.सुलोचना दास ,डॉ. कल्पना सिंह,मीरा सिंह,संगीता मुरसेनिया(मध्यप्रदेश),इन्दु तोदी(नेपाल),अनीता तिवारी, अंजु दास (पूर्णिया)। सभी के सहयोग से कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।