भारत–बांग्लादेश सीमा पर 6.4 लाख की मत्स्य डिंब के साथ तस्‍कर गिरफ्तार

न्‍यूज भारत, कोलकाता

भारत–बांग्लादेश सीमा पर 13 जुलाई, 2022 को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अभियान चलाकर एक तस्कर को 08 पॉलीबैग मत्स्य डिंब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब्त  मत्स्य डिंब की अनुमानित कीमत 6,40,000 रुपए हैं। इन सभी मत्स्य डिंब को उत्तर 24 परगना जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से तस्करी के माध्यम से बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। 13 जुलाई, 2022 को प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा चौकी घोजाडांगा, 153 वीं वाहिनी, सेक्टर कोलकाता के जवानों ने बताए हुए इलाके में एक स्पेशल अभियान के दौरान एक संदिध व्यक्ति की गतिविधि को देखा जो बड़े बैग के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन सतर्क जवानों ने बिना कोई मौका दिये उसे गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से 08 बड़े मत्स्य डिंब के पैकेट को बरामद किया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान बाबू सोना बैन, उम्र 42 वर्ष,  गांव–उत्तरपाड़ा, घोजाडांगा,  थाना–बसीरहाट, जिला–उत्तर 24 परगना के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बाबू सोना ने बताया कि वह 13 जुलाई को यह मत्स्य बीज उसने भारतीय तस्कर से लिए थे और बीएसएफ की ड्यूटी लाइन पार करने के बाद बांग्लादेशी तस्कर को सौंपना था। इस कार्य के लिए उसे 300 रुपये मिलने थे। परन्तु सीमा सुरक्षा बल ने उसे पकड़ लिया। आगे उसने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व भी उसने इसी तरह से तस्करी का प्रयास किया था लेकिन बीएसएफ की कड़ी निगरानी के कारण उसे वापस लौटना पड़ा था।

गिरफ्तार तस्कर तथा जब्त मत्स्य डिंब को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए बशीरहाट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है| अब्दुल हनन खान, कार्यवाहक कमाडिंग ऑफिसर, 153 वीं वाहिनी ने अपने जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने बताया की तस्करी को रोकने के लिए उन्होंने अपने इलाके के पुलिस अधिकारियों तथा अन्य एजेंसियों से भी तस्करी को खत्म करने तथा तस्करी में शामिल लोगो को कठोर दंड दिलाने में सहयोग मांगा है।