तृणमूल की सुनामी में बहा विपक्ष

गौमत देव होंगे सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर: ममता बनर्जी

कमल मुरझाया, लाल सलाम ने रखी इंज्‍जत का हाथ जनता से छूटा

भाजपा को 5 वामफ्रंट को 4 और कांग्रेस को एक सीट से करना पडा संतोष

आकाश शुक्‍ल, सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी नगर निगम के चुनाव में तृणमूल की इस तरह सुनामी चली की विपक्ष के दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा है। शहर राजनीतिक विशेषज्ञों के सारे दावे खोखले नजर आने लगे। हलांकि भाजपा के मेयर प्रत्‍याशी शंकर घोष और सिलीगुड़ी के राजनैतिक पुरोधा कहे जाने वाले अशोक भट्टाचार्य को भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं दलबदल को लेकर टिकट को लेकर अंर्तद्वद भी कामयाब नजर नहीं आया। इस चुनाव में जहां लोगों ने चुपके से मतदान किया जिसके कारण विरोधियों के हौसलों की उड़ान जमीन पर गिर पड़ी। जिसके कारण आने वाले समय में किसी दल को उभरने के लिए तृणमूल ने कोई जगह नहीं छोड़ा है। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव-2022 के चुनाव में वार्ड 1 से तृणमूल कांग्रेस के संजय पाठक, वार्ड 2 तृणमूल कांग्रेस की गार्गी चटर्जी, वार्ड 3 से तृणमूल कांग्रेस के रामभजन महतो, वार्ड 4 से भाजपा के विवेक सिंह, वार्ड 5 भाजपा की अनीता महतो, 6 तृणमूल कांग्रेस के आलम खान, वार्ड 7 तृणमूल कांग्रेस के पिंटू घोष, वार्ड 8 से भाजपा की शालिनी डालमिया, 9 से भाजपा के अमित जैन ने जीत का स्‍वाद चखा। उसी प्रकार वार्ड 10 के तृणमूल कांग्रेस प्रत्‍याशी कमल अग्रवाल, 11 से भाजपा की मंजूश्री पाल, वार्ड 12 से तृणमूल कांग्रेस के बासुदेव घोष, वार्ड 13 तृणमूल कांग्रेस के मानिक दे, 14से तृणमूल कांग्रेस की श्रावणी दत्त, वार्ड 15 से तृणमूल कांग्रेस के रंजन सरकार के साथ कांग्रेस के एकमात्र प्रत्‍याशी वार्ड 16 के कांग्रेस के सुजय घटक का हाथ जनता के साथ रहा। जबकि वार्ड 17 से तृणमूल कांग्रेस की मिली सिन्हा, वार्ड 18 से तृणमूल कांग्रेस के संजय शर्मा, वार्ड 19 माकपा की मौसमी हाजरा, वार्ड 20 से तृणमूल कांग्रेस के अभया बोस, 21 से तृणमूल कांग्रेस के कुंतल राय, वार्ड 22 से माकपा के दीप्त कर्मकार, वार्ड 23 से तृणमूल कांग्रेस की लक्खी पाल, वार्ड 24 से तृणमूल कांग्रेस के प्रतुल चक्रवर्ती, वार्ड 25 से तृणमूल कांग्रेस के जयंत साहा, वार्ड 26 से तृणमूल कांग्रेस के सिकता दे बसु राय, वार्ड 27 से तृणमूल कांग्रेस के प्रशांत चक्रवर्ती, वार्ड 28 के तृणमूल कांग्रेस की सम्प्रीता दास, वार्ड 29 से माकपा के शरदींदू (जय) चक्रवर्ती, वार्ड 30 के तृणमूल कांग्रेस के साथी दास,  वार्ड 31 के तृणमूल कांग्रेस के मौमिता मंडल, वार्ड 32 के तृणमूल कांग्रेस के तापस चटर्जी, वार्ड

33 के तृणमूल कांग्रेस के गौतम देव,  वार्ड 34 से तृणमूल कांग्रेस के बिमान तरफदार, वार्ड 35 के तृणमूल कांग्रेस के शंपा नंदी, वार्ड 36 के तृणमूल कांग्रेस के रंजनशील शर्मा, वार्ड 37 से तृणमूल कांग्रेस के अलोक भक्त, वार्ड 38 के तृणमूल कांग्रेस के दुलाल दत्त, वार्ड 39 से तृणमूल कांग्रेस की पिंकी दास, वार्ड 40 से तृणमूल कांग्रेस के राजेश प्रसाद शाह उर्फ मुन्‍ना प्रसाद, वार्ड 41 से तृणमूल कांग्रेस की शिविका मित्तल, वार्ड 42 से तृणमूल कांग्रेस की शोभा सुब्बा, वार्ड 43 से तृणमूल कांग्रेस के सुखदेव महतो, वार्ड 44 से तृणमूल कांग्रेस की प्रीतिकाना विश्वास, वार्ड 45 से माकपा के मुंशी नूरुल इस्लाम, वार्ड 46 से तृणमूल कांग्रेस के दिलीप बर्मन और वार्ड 47 से तृणमूल कांग्रेस के अमर आनंद दास को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है।