सीमा सुरक्षा बल की "मैत्री साइकिल रैली" का आज से हुआ भव्य आगाज

न्यूज भारत, सिलीगुड़ी ःभारत और बांग्लादेश, दो पड़ोसी देशों में सांस्कृतिक व सामाजिक समानता हैं और दोनों देश सच्चे साथी के रूप में कामरेडशिप का प्रदर्शन करते रहे हैं।  12 दिसंबर, 2021 को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल, भारत-बांग्लादेश सीमा पर "मैत्री साइकिल रैली" आयोजित कर रहा है जो आज 0900 बजे, उत्तर बंगाल सीमान्त, सिलीगुड़ी से शुरू होकर 20 दिसंबर 2021, को आईसीपी पेट्रापोल, 153 वीं वाहिनी,  दक्षिण बंगाल सीमान्त, कोलकाता में समाप्त होगा। इस साइकिल रैली में 15 साइकिल सवार (जिसमें 10 पुरुष तथा 05 महिलायें) भाग ले रहे हैं। यह रैली 08 दिनों में अपनी यात्रा पूरी करेगी। यह रैली सिलीगुड़ी, दार्जलिंग से शुरू होकर आईसीपी पेट्रापोल, उत्तर 24 परगना तक अपना सफर तय करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर 550 किमी की दूरी तय करेगी।

इस मैत्री साइकिल रैली को उत्तर बंगाल सीमान्त से श्री रवि गांधी, महानिरीक्षक, उत्तर बंगाल सीमांत, द्वारा 12 दिसंबर, 2021 को 0900 बजे, उत्तर बंगाल सीमांत,कदमतला, द्रोणाचार्य स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस आयोजन में उतर बंगाल सीमान्त के श्री ई जे बेनेट, उप महानिरीक्षक (पी एस ओ), श्री डी एस संधा उप महानिरीक्षक (पी), श्री संजय पंत, उप महानिरीक्षक, (सामान्य), श्री एम पी सिंह, उप महानिरीक्षक (OPs) एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों तथा गणमान्य लोग उपस्थिति थे।  सवार प्रत्येक दिन 55 - 60 किमी की दूरी तय करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सीमा चौकियों पर रात्रि विश्राम करेंगे। सीमा सुरक्षा बल द्वारा मार्ग में विभिन्न सीमा चौकियों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय सरकारी अधिकारी और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे जो साइकिल सवार को प्रोत्साहित करेंगे। इस साइकिल रैली का उद्देश्य भारत बांग्लादेश में सीमा पर रहने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना, सीमा सुरक्षा बल तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश में मित्रता बढ़ाना, सीमा पर अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को जागरूक करना, नशाखोरी को रोकने हेतु लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा पशु तस्करी को रोकने हेतु लोगों को जागरूक करना हैं। सीमा सुरक्षा बल पूरे प्रयासों के साथ इस साइकिल रैली को सफल करने हेतु कृत संकल्प हैं।