सीमा से 4 किलो चांदी बरामद, एक धराया

बीएसएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक भारतीय तस्कर को 1,83,400  रुपए के आभूषणों के साथ पकड़ा

न्‍यूज भारत, कोलकता: भारत-बंग्‍लादेश की अंर्तराष्‍ट्रीय सीमा के पास 20 नवंबर, 2021 को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक भारतीय तस्कर को 4 किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा। जब्त चांदी के आभूषणों की कुल कीमत 1,83,400  रुपए है। तस्कर चांदी के आभूषणों को सीमा चौकी हाकीमपुर, 112 वाहिनी, उत्तर 24 परगना जिले के क्षेत्र से भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहा था।

20 नवंबर, 2021 को करीब 15.15 बजे जानकारी के आधार पर, सीमा चौकी हकीमपुर, 112 वाहिनी, सेक्टर कोलकाता के जवानों ने जानकारी के आधार पर एक टोटो रिक्शा को रोका जो स्वरूपदा गांव से हाकिमपुर गांव की तरफ जा रहा था।टोटो रिक्शा की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने टोटो रिक्शा के लोहे की रोड में से चांदी के आभूषणों को जब्त किया। उसी समय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान  तबिबार मोल्ला, उम्र 47 वर्ष, पिता–स्वर्गीय साजुद्दीन मोल्ला, गांव– तराली, थाना स्वरूप नगर, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह अपने गुजारे के लिए छोटी मोटी तस्करी का काम करता है। 20 नवंबर 2021 को उसने यह समान मनीरूल ( गांव– दत्ता पाड़ा, पोस्ट– सड़पल, थाना स्वरूपनगर, जिला– उत्तर 24 परगना) से लिया था। उसने बताया कि यह सामान उसने अपने टोटो रिक्शा की लोहे की रोड में खुद फिट करवाया था। सीमा सुरक्षा बल के ड्यूटी पॉइंट को पार करने के बाद ही यह सामान खायर ( गांव– भड़ली, थाना– कळरो, जिला सतखीरा, बांग्लादेश) को देना था जिसके लिए उसको ₹500 मिलना था परंतु जैसे ही वह हाकिमपुर चेकपोस्ट को पार कर रहा था तो सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति को जब्त चांदी के आभूषणों के साथ कस्टम ऑफिस तेतुलिया को सौंप दिया गया है।जन संपर्क अधिकारी, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने 112 वीं वाहिनी के जवानों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है जिसमे जवानों ने 01 भारतीय तस्कर के 04 किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता के कारण ही संभव हो सका है।