सुरक्षा, सर्तकता भाईचारा की मिशाल है बीएसएफ

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर टाकी में मूर्ति विसर्जन की रही धूम

सीमा पर बीडीआर को भेंट की मिठाईयां दी दशहरे की बधाई

जल, थल पर कड़ी निगरानी, सौर्हाद की पेश की अनूठी मिशाल

न्‍यूज भारत, कोलकता : बंगाल के महापर्व दुर्गापूजा और उसके बाद आपसी भाईचारे का पर्व दशहरे की धूम देश विभिन्‍न्‍ राज्‍यों के साथ बंगाल मूर्ति विर्सजन की धूम रही। एक जरह जहां टाकी नदी के दोनों छोर पर भारत-बंगलादेश के लोग जोर शोर से मूर्ति विर्सजन का भरपूर लुफ्त उठाया। वहीं दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए थे। नदी में बीएसएफ के जवान लोगों की सुरक्षा के लिए वोट पर लगे हुए थे। तो देश के सीमा की निगरानी पर भी उनकी पैनी नजर थी। इसके साथ ही अंर्तराष्‍ट्रीय सीमा पर बंगलादेश के जवानों को मिठाई भेंट कर दशहरे की शुभकामनाएं भी दी। बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2021 को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत आने वाले इलाके टाकी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल की निगरानी और भारी सुरक्षा के अंतर्गत किया गया है।

जल में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

15 अक्टूबर 2021 को लगभग 11.00 से लेकर 17.30 बजे तक टाकी के इलाके में पड़ने वाली इच्छामती नदी में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने लगातार नदी में वोट लेकर लोगों की सुरक्षा में लगे रहे। इस दौरान लगभग 50 मूर्तियों का विसर्जन टाकी के इलाके में किया गया है। मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम अनुराग मनी, कमांडेंट 85 वीं वाहिनीं,  कोलकाता की निगरानी में सफलतापूर्वक करवाया गया। टाकी के इलाके में लगभग 15000 लोग भारत की ओर से और 3000 लोग बांग्लादेश की ओर से मूर्ति विसर्जन के लिए इकट्ठा हुए थे। इन सब लोगों की मौजुदगी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया गया। मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की घुसपैठ और कोई भी अशुभ घटना नहीं हुई है। 85 वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर अनुराग मनी ने मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक होने पर खुशी व्यक्त की है।

इस अवसर पर दक्षिण बंगाल के जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम हर साल बड़ी धूमधाम से सीमा सुरक्षा बल की निगरानी के अंतर्गत किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम बी एस एफ के जवानों द्वारा प्रदर्शित की गई सतर्कता के कारण ही संभव हुआ है। उपरोक्त के अलावा, उत्तर बंगाल फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल की अंडर कमांड बटालियनों के जवानों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर 2021 को, विशेष तस्करी विरोधी अभियान चलाया ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी तथा नापाक मंसूबों को विफल किया जा सके। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों से 32 मवेशी, 474 बोतल फेंसेडिल तथा अन्य विविध सामग्री जब्त की। जब्त की गयी सामग्री की कुल कीमत 6,39,217/- रुपये है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस समय जब्त किया जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

दशहरे पर बधाई बंगलादेश के जवानों को भेंट की मिठाई

आपसी भाई चारे का पर्व दशहरे के पावन अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के जवानों ने बंगलादेश के जवानों को दशहरे की बधाई दी। इसके साथ भारतीय जवानों ने मिठाई भेंटकर उनका मुंह मिठा कराया। मालूम हो कि जहां पर भारत-बंगलादेश की खुली सीमा या गेट उपलब्‍ध है। वहां दोनों देश के जवान आपसी भाईचार की मिशाल पेश करते हैं। हर पर्व पर मिठाईयों का आदान-प्रदान समय समय पर होता है। जिसके कारण दोनों देशों के बीच आपसी सौर्हाद बनी रहे।