बीएसएफ ने दो महिलाओं को पकड़ा, गांजे व शराब बरामद

न्‍यूज भारत, कोलकता : बीएसएफ ने नदिया जिले के सीमावर्ती इलाके के उमरपुर गांव से दो महिलाओं को पुलिस के साथ साझा अभियान में गिरफ्तार किया। जांच और तलाशी के दौरान गिरफ्तार महिलाओं से 14 किलो गांजा और शराब को जब्त किया।

25 सितम्बर, 2021 को 08 वीं वाहिनी की सीमा चौकी रामनगर के जवानों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ एक विशेष अभियान चलाकर उमरपुर गांव से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके घर से 14 किलो गांजा अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की। हालांकि महिला का पति और उसका सहयोगी पहले ही मौके से भाग निकले। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान फुलजन बीबी(उम्र 30 वर्ष), पति–मिथुन मंडल और श्याना मंडल(उम्र 38 वर्ष), पति–मुनीम मंडल के रूप में हुई जोकि नदिया जिले के उमरपुर गांव की रहने वाली है। पूछताछ करने पर फुलजन बीबी ने बताया की उसका पति कई सालों से प्रतिबंधित सामान की सीमा पार तस्करी करने में लिप्त है और वह गैर कानूनी तरीके से लोगों को बांग्लादेश आने जाने का धन्धा करता है। आगे उसने बताया की उसका इस काम में मुख्य सहयोगी  छोटीपुर गांव का रहने वाला रानो घोष है। आज वो दोनों बीएसएफ और पुलिस के आने से पहले घर के पीछे से बंबू झाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले। दरअसल दोनों महिलाओं ने पुलिस और बीएसएफ के अपने घर पहुंचने पर कहासुनी कर पुलिस को देर कर दी थी और इसी बीच मिथुन मंडल और उसका साथी मौका देखकर फरार हो गये। गिरफ्तार कि गई महिलाओं और जब्त किए गए सामान को  अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अपने साथ हंसखली थानें लेकर गई।

सीमा सुरक्षा बल के पीआरओ ने जारी बयान में बताया की भारत बांग्लादेश सीमा पर प्रतिबंधित सामान की तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसके साथ ही सूचनाओं को अन्य एजेंसियो के साथ साझा करते हुए सीमावर्ती इलाके में पुलिस के साथ मिलकर धर-पकड़ के अभियान चलाकर सीमा पार अपराधों में लिप्त लोगों और उनके सहयोगियों को भी दबोचा जा रहा हैं। आगे अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि हम हमारे इलाके से किसी भी हाल में घुसपैठ नही होने देंगे।