सीमारेखा पार करने में आठ गिरफ्तार

बीएसएफ ने 08 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, 1 भारतीय दलाल भी धराया

न्‍यूज भारत, कोलकाता : उत्तर 24 परगना में तैनात बीएसएफ ने जिले के सीमावर्ती इलाके में  अलग अलग जगह से 08 बांग्लादेशी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उलंघन में गिरफ्तार किया। वहीं एक भारतीय दलाल को भी इन घुसपैठियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पहली घटना में 19 सितम्बर, 2021 को 107 वीं वाहिनी की सीमा चौकी उत्तरपाडा के जवानों ने बीएसएफ की खुफिया शाखा की सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ एक विशेष अभियान चलाकर एक भारतीय दलाल और तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान उज्जल अधिकारी, उम्र 30 साल, गांव उत्तरपाड़ा, जिला उत्तर 24 परगना, के रूप में हुई। वही अन्य तीन की पहचान  मोहमद बाजिद शैख, उम्र 45 साल इसकी पत्नी करीमों बेगम, उम्र 40 साल और इनकी पोती शना शेख, उम्र 4.5 साल के रूप में हुई जोकि बांग्लादेश के जैसोर जिले के गजीरहट ग्राम के रहने वाले है। पूछताछ में  मोहमद बाजिद शेख ने बताया की वह अपने परिवार के साथ 11 साल पहले भारत आया था और मुंबई में पेंटर का काम करता था। वही उसकी पत्नी बाई का करती थी। आगे उसने बताया की उन्होंने मुंबई के रॉबिन नाम के दलाल को 25000  रुपए सीमा पार जाने के लिए दिए है।  इधर उज्जल अधिकारी ने बताया कि रॉबिन दास जोकि बनगांव का रहने वाला है ने उसके पास तीन बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार कराने के लिए मुंबई से भेजा था। आगे उसने स्वीकार किया कि  वह इस प्रकार का काम पिछले चार साल से लिप्त है और एक व्यक्ति के 1000/ रूपये सीमा पार कराने के लिए लेता है।

 अन्य घटना में 19 सिंतबर, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौकी हाकिमपुर, 112वीं वाहिनी तथा सीमा चौकी घोजाडांगा, 153 वीं वाहिनी, सेक्टर कोलकाता के इलाके में बीएसएफ के जवानों ने ड्यूटी के दौरान 05 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध तरीके से सीमा पार करते वक्त पकड़ा। ये सभी भारत से बांग्लादेश की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों में 4 पुरुष के साथ साथ 01 महिला भी शामिल है। जिनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है।सागर सरकार उम्र-40 वर्ष, रामप्रसाद सरकार, 37 वर्ष, फैसल आलम 22 वर्ष, सिद्दीक़ी अली गाज़ी 53 वर्ष,  कोशनारा बेगम 35 वर्ष, प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान सभी ने अपने आप को बंगलादेश का नागरिक बताया है।  ये सभी अलग-अलग समय मे काम की तलाश में भारत आये थे तथा अपने परिवारों से मिलने के लिए वापस भारत से बांग्लादेश जा रहे थे। यह सभी अवैध तरीके से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इन सभी को पकड़ लिया। इनमें से कुछ व्यक्ति इस इलाके के सक्रिय दलालों की मदद से सीमा पार कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक तथा भारतीय दलाल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस स्टेशन में सौंप दिया गया है। दक्षिण बंगाल सीमांत मुख्यालय ने जारी बयान में  बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत बांग्लादेश सीमा पर सीमा पार आवागमन को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसके साथ ही सूचनाओं को अन्य एजेंसियो के साथ साझा करते हुए सीमावर्ती  इलाके में पुलिस के साथ मिलाकर धर-पकड़ के अभियान चलाकर सीमा पार अपराधों में लिप्त लोगों और उनके सहयोगियों को भी दबोचा जा रहा हैं। आगे मुख्यालय ने साफ शब्दो में कहा की हम हमारे इलाके से किसी भी हाल में घुसपैठ नही होने देंगे।