घुसपैठिया गिरफ्तार, तस्कारी के लाखों का सामान जब्‍त

सीमा सुरक्षा बल द्वारा भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी, फैं‍सिंडिल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की हुई जब्ती

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : सीमा सुरक्षा बल भारत-बंगलादेश की अंर्तराष्‍ट्रीय सीमा पर निरंतर चौकसी बनाए हुए है। जिसका परिणाम नित नए घुसपैठियों की गिरफ्तारी और अवैध रूप से तस्‍करी कर भारत से बंगलादेश को जाने वाली प्रतिबंधित लाखों की वस्‍तुएं बरामद हो रही है।

बीएसएफ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल  फ्रंटियर के महानिरीक्षक रवि गांधी  के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के जवान भारत-बांग्लादेश की सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं। 19 सितंबर 2021 को, पुख़्ता सूचना पर कार्रवाई की गई। जिसमें पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात 61 बटालियन, सीमा सुरक्षा बल के बॉर्डर आउट-पोस्ट हिली के जवानों ने 01 घुसपैठिए को बांग्लादेशी मुद्रा के साथ पकड़ा जब वह अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए घुसपैठिए को जब्त करंसी के साथ थाना हिली को सौंप दिया गया। उपरोक्त के अलावा 18 से 20 सितंबर 2021 तक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल की अंडर कमांड बटालियनों के जवानों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष तस्करी विरोधी अभियान चलाया गया। ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी तथा नापाक मंसूबों को विफल किया जा सके। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों से 54 मवेशी, 825 बोतल फैं‍सिंडिल, 02 किलोग्राम गांजा तथा अन्य विविध सामग्री जब्त की। जब्त किए गए सामग्री की कुल कीमत 7,75,916  रुपये है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस समय जब्त किया जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे।