दो धराए, 50 पशुओं की हुई बरामदगी

दो भारतीय नागरीकों को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार, भारी संख्या में मवेशियों की हुई जब्ती

न्यूज भारत, सिलीगुड़ी : उत्‍तर बंगाल फ्रंटियर के भारत-बंगलादेश की सीमाओं पर हो रही लगातार चौकसी और जवानों की तत्‍परता के कारण तस्‍करों के हौसले पस्‍त है। जवानों की सर्तकता के कारण 31 अगस्त 2021 को, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल सीमा सुरक्षा बल के अन्र्तगत सीमा चैकी चकगोपाल के सीमा प्रहरियों ने दो को गिरफ्तार करते हुए तस्‍करी के सामन को जब्‍त किया है। उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक रवि गांधी के नेतृत्व में पुख्ता सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए 02 भारतीय नागरिकों मानिक शेख (26 वर्ष) पुत्र टिबलु शेख, निवासी ग्राम-पूर्व पश्चिम मेदनीपाड़ा, पुलिस स्टेशन-इस्लामपुर, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) एवं मो0 हमिदुल इसलाम मिन्टु (26 वर्ष) पुत्र मईनुल इसलाम, निवासी ग्राम-नैमुद्दीन सरकार पाड़ा, पुलिस स्टेशन-भगवानगोला, जिला-मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) को उस समय गिरफ्तार किया जब वे  बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहे थे। गिरफ्तार नागरिकों को नजदिकी पुलिस स्टेशन हिली को सौंप दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर 01 सितम्बर 2021 को राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा तस्करी और घुसपैठ के नापाक इरादों को अंजाम देते हुए, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा प्रहरीयों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष तस्करी विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान में विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों से 50 मवेशी, 01 किलोग्राम कैनबिस (गांजा) और अन्य विविध वस्तुएं जब्त किया। जब्त किए गए वस्तुएं की कुल कीमत रू.5,14,767/- आॅकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरीयों ने उस समय जब्त किया, जब तस्करों ने इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे।