लाचुंग में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास तेज, आज खुल सकता है रास्ता

एनई न्यूज भारत,लाचुंग/गंगटोक|26 अप्रैल: पिपोंस लाचुंग जोमसा, फॉरेस्ट लाचुंग तथा होटल एसोसिएशन लाचुंग मिलकर क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तेजी से कार्य कर रहे हैं। भूस्खलन के कारण बाधित हुए मार्गों को खोलने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बेउमक जलप्रपात और लोयटन के पास सड़क अवरोध हटाने का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि कार्य इसी गति से चलता रहा तो आज शाम तक लाचुंग का रास्ता खुल सकता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भूस्खलन के चलते कई मार्ग प्रभावित हुए हैं।

वर्तमान में सड़क की स्थिति निम्नलिखित है:

• मंगन से गंगटोक (राकदुंग-टिनटेक मार्ग) – पूरी तरह से साफ।

• मंगन से गंगटोक (फोडोंग मार्ग) – केवल हल्के वाहनों के लिए खुला।

• मंगन से चुंगथांग (टूंग-नगा नया मार्ग) – अवरुद्ध।

• मंगन से चुंगथांग (फिडांग मार्ग) – हल्के वाहनों के लिए खुला।

भारी वाहनों की आवाजाही फिडांग-संगकलांग-चुंगथांग मार्ग पर रात 9 बजे से 1 बजे तक और चुंगथांग-संगकलांग-फिडांग मार्ग पर सुबह 5 बजे से 11 बजे तक ही अनुमति है (आदेश संख्या: POL/SP MANGAN/2025/460, दिनांक: 15.04.2025)।

• मंगन से चुंगथांग (संगकलांग मार्ग) – हल्के वाहनों के लिए खुला।

• चुंगथांग से लाचेन सड़क – अवरुद्ध।

• लाचेन से थांगु – हल्के वाहनों के लिए खुला।

• थांगु से गुरुडोंगमार – खुला।

• चुंगथांग से लाचुंग सड़क – कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध।

• लाचुंग से युमथांग होते हुए ज़ीरो प्वाइंट – सड़क खुली है।

• मंगन से सिंगतम रोड – साफ है 

क्षेत्र में मौसम फिलहाल बादली है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।