एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी|20 अप्रैल: सामाजिक परिवर्तन की दिशा में समर्पित संस्था 'प्रगति - एक सामाजिक क्रांति' ने आज अपने स्थापना के 11 वर्षों बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्था को आज अपना पहला कार्यालय प्राप्त हुआ, जिसका भव्य उद्घाटन समारोह 20 अप्रैल 2024 को संपन्न हुआ। यह संस्था के संस्थापकों और सदस्यों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा।
संस्था की नींव वर्ष 2014 में चार समाजसेवियों - अमित गुप्ता, मनीष कुमार साह, दीपक गुप्ता और मनोज बंसल - द्वारा रखी गई थी। शुरुआत में छोटे स्तर से शुरू होकर संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, दृष्टिहीन बच्चों की देखभाल और सामाजिक आंदोलनों में उल्लेखनीय कार्य किया है।