मुकेश त्यागी ने संभाला बीएसएफ उत्तर बंगाल के आईजी की कमान

नवागत महानिरीक्षक मुकेश त्यागी काे पदभार सौंपते उत्‍तर बंगाल फ्रंटियर के कार्यवाहक महानिरीक्षक सह डीआईजी संजय पंत

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी 
सीमा सुरक्षा बल उत्‍तर बंगाल फ्रंटियर  में नवागत महानिरीक्षक मुकेश त्यागी ने उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक का पदभार संभाला। उन्हें सीईडीसीओ बीएसएफ, बेंगलुरु से तैनात थे और वह 9 अप्रैल 2025 (बुधवार) को डीआईजी संजय पंत से कार्यभार ग्रहण किया है।


सीमा सुरक्षा बल उत्‍तर बंगाल फ्रंटियर  के महानिरीक्षक मुकेश त्यागी ने 15 मई 1989 को सहायक कमांडेंट के रूप में सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए। उन्होंने इस विशिष्ट बल में लगन और समर्पण के साथ अपनी सराहनीय सेवा के 35 वर्ष से अधिक पूरे किए हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रतिष्ठानों में विभिन्न पदों पर बीएसएफ में सेवा की है।  वर्ष 2015 में उन्हें सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमएस) से सम्मानित किया गया तथा कई महानिदेशक प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया गया। अधिकारी के पास आईबी में सेवा करने तथा बीएसएफ के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख के रूप में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। वे रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक/प्राचार्य थे। जो सीएपीएफ का एकमात्र इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान है। उन्हें कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए भारत सरकार के 'दूत' के रूप में चुना गया था।
आईजी मुकेश त्यागी एक प्रतिभाशाली एवं ऊर्जावान अधिकारी हैं। मुकेश त्यागी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर बंगाल फ्रंटियर अपने सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होगा तथा राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान जारी रखेगा। इसके साथ ही उनके संचालन में सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगायी जा सकती है।