रामनवमी पर सिलीगुड़ी की सड़कों पर दिखी सेवा की मिसाल

भारत विकास परिषद और दीपक ग्रुप का संयुक्त स्वच्छता अभियान

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी
रामनवमी
के पावन अवसर पर एक तरफ जहां सड़कों पर आस्था का सैलाब दिखा। वहीं दूसरी ओर परिपूर्ण पर्व पर जहां पूरे शहर में भव्य रैली और श्रद्धा का उत्साह देखा गया। वहीं दूसरी ओर आस्था उत्सव के उपरांत भारत विकास परिषद सिलीगुड़ी शाखा और दीपक ग्रुप ने मिलकर सिलीगुड़ी के सड़कों पर एक प्रेरणादायी स्वच्छता अभियान चलाया। जो वास्तव में सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण बन गया।

इस अभियान में दीपक ग्रुप की 50 से अधिक सदस्यों की टीम ने बढ़चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से दीपक ग्रुप के निदेशक रतन कुमार बिहानी ने अपने पूरे परिवार के साथ इस सेवा कार्य को एक व्यक्तिगत और सामाजिक संकल्प के रूप में निभाया। जनमानस में इस प्रयास की सराहना हुई और स्थानीय नागरिकों ने धन्यवाद व प्रशंसा व्यक्त की।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत एयरव्यू मोड़ (हिलकार्ट रोड) से हुई, जो सेवक मोड़, पानीटंकी मोड़, विधान रोड होते हुए पुनः हिलकार्ट रोड पर आकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में भारत विकास परिषद के सदस्यों और दीपक ग्रुप की टीम ने सफाई कर जनजागरूकता का संदेश दिया “जहां राम नाम, वहां स्वच्छता का काम!”


कार्यक्रम का सफल संचालन भारत विकास परिषद सिलीगुड़ी शाखा के अध्यक्ष कैलाश कंदोई, सचिव श्रीमती मीना अग्रवाल और संयोजक मनोज शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस पुण्य कार्य में परिषद के अनेक सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख नाम हैं सीमा अग्रवाल, सुधा शर्मा, शशि अग्रवाल, विकास पारीक, बीजेन्दर गोयल सहित कई अन्य समर्पित सदस्य। इस संयुक्त सेवा अभियान ने यह सिद्ध कर दिया कि पर्व केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि यह सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का श्रेष्ठ अवसर भी होते हैं। यह स्वच्छता संकल्प निस्संदेह सिलीगुड़ी शहर के लिए एक प्रेरक उदाहरण बन गया है।