72 घंटे में 70 फीट लंबा बेली ब्रिज का निर्माण

 

• सिक्किम में प्राकृतिक आपदा के बाद भारतीय सेना ने बेली ब्रिज बनाकर एक कामयाबी हासिल किया

एनई न्यूज भारत,गंगटोक: बीते कुछ दिनों में सिक्किम आई प्राकृतिक आपदा के बाद भारतीय सेना ने कटे हुए क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बहाल करने और सामान्य स्थिति वापस लाने में बीआरओ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों का समर्थन करते हुए, आर्मी के त्रिशक्तिकोर सेना इंजीनियरों ने लगातार बारिश चुनौतीपूर्ण तकनीकी का सामना करते हुए दिकचू - सांकलांग सड़क पर 70 फीट का बेली ब्रिज बनाया।  

सिक्किम में हाल ही में आई बाढ़ के कारण उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में सड़क संचार बाधित हो गया है। पुनर्निर्माण प्रयासों के आह्वान का जवाब देते हुए, सेना के इंजीनियरों ने डिकचू-संकलांग अक्ष पर डेट खोला में एक बेली पुल का निर्माण किया। काम 23 जून को शुरू हुआ और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में काम करते हुए 72 घंटों के भीतर पूरा किया गया। यह पुल डिक्चु से सांकलांग से चुंगथांग की ओर वाहनों के आवागमन को सक्षम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह पुल मंगन जिले के प्रभावित लोगों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता सहित बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान करने में सहायता करेगा। 

राज्य के वन मंत्री और आपदा प्रबंधन के राज्य सचिव श्री पिंटसो नामग्याल लेप्चा ने 27 जून 24 को साइट का दौरा किया और तेज गति से पुल को पूरा करने में भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की।