सीमा क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा और सुविधाएं देना बीएसएफ के कतर्व्य में शामिलः सुनिल कुमार

सीमावर्ती लोगों के लिए सीमा सुरक्षा बल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और सिविक एक्शन कार्यक्रमों का आयोजन
न्यूज भारत,
सिलीगुड़ीः हम देश की सुरक्षा के साथ-साथ स्‍थानीय लोगों की सुरक्षा और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखते हैं। क्योंकि देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुरक्षा देने के साथ ही उनकी जरूरतों को भी हम ध्यान में रखते हैं। इसलिए समय-समय पर हम सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में मुफ्त चिकित्सा शिविर और सीवीक एक्‍शन कार्यक्रम के साथ उनकी जरूरतों को पूरा करने का ख्याल रखत हैं। उक्त बातें निःशुल्क चिकित्सा शिविर के बाद उपस्थित जन समूह हो संबोधित करते हुए बीएसएफ 195 बटालियन के कामंडिंग आफिसर सुनिल कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल उत्तर बंगाल फ्रंटियर के  कदमतला महानिरीक्षक अजय सिंह के गतिशील नेतृत्व में, 25 जनवरी 2022 को सीमा सुरक्षा बल की 195 बटालियन ने सीमा चौकी मदनेरबाड़ी के पास मदनेरबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में  एक मुफ्त चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, डॉक्टर तथा अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद थे। चिकित्सा शिविर के दौरान आसपास के सीमावर्ती गांवों के लगभग 400 ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की गई और जरूरतमंद सीमावर्ती आबादी को मुफ्त दवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा, 25 जनवरी 2022 को सीमा सुरक्षा बल की 72, 40 तथा 94 बटालीयनो ने क्रमशः सीमा चौकी नरगांव, कुचलीबाड़ी और करजीगाच के पास सीमावर्ती गांवों में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों  के दौरान सीमावर्ती लोगों को स्टेशनरी और खेल सामग्री प्रदान की गई। सीमा सुरक्षा बल द्वारा नरगांव गांव के ग्रामीणों के लिए एक आरओ प्लांट भी भेंट किया गया।