यूपी में बीजेपी को मिल सकती है 301 सीट: सर्वे

44% की पहली पसंद बीजेपी, सपा को 32% वोट

ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में रहा मैटराइज न्यूज का चुनावी सर्वेक्षण

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 पर मैटराइज न्यूज कम्युनिकेशन का ओपिनियन पोल

न्यूज भारत, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दल अपने-अपने योद्धाओं को चुनावी समर में उतार रहे हैं। इस बीच स्वतंत्र सर्वे एजेन्सी मैटराइज न्यूज कम्यूनिकेशन द्वारा किए गए एक सर्वे में बीजेपी के बाजी मारने की बात सामने आई है। 05 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 के बीच हुए इस सर्वे के द्वारा यूपी की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को जानने की कोशिश की गई। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि वर्तमान स्थिति में अगर चुनाव होते हैं तो यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। खास बात यह भी कि शनिवार को सर्वे के नतीजे जारी होने के बाद लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच 'ट्विटर' पर भी यह छाया रहा। ट्विटर इंडिया पर ##UPMATRIZESSurvey नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा। लोगों ने सर्वे के परिणाम को साझा करते हुए योगी सरकार के प्रयासों की चर्चा भी कर रहे थे।

सर्वेक्षण परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक 44% लोग बीजेपी की सरकार चाहते हैं। 44 % वोट के साथ बीजेपी 301 सीटें जीत सकती है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी 32% वोट के साथ जनता की दूसरी पसंद है। मायावती की पार्टी बीएसपी को 14% वोट मिल रहे हैं, यानी बीएसपी को महज 9 से 14 सीटें ही मिल सकती हैं। कांग्रेस को महज 4% वोट मिल रहे हैं और सीट 4 से 8। मैटराजइज न्यूज कम्यूनिकेशन के सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री की रेस में सीएम योगी सबसे आगे दिख रहे हैं। यूपी की 45% जनता योगी आदित्यनाथ को पसंद कर रही हैं। वहीं समाजादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 21% लोग ही पसंद कर रहे हैं। बीएसपी अध्यक्ष मायावती को 14% तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। प्रियंका को कांग्रेस ने यूपी की कमान दे रखी है।

पिछले कई महीने से प्रियंका यूपी की राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। बावजूद इसके प्रियंका को मात्र 18 % लोग ही पसंद कर रहे हैं। यूपी में बीजेपी का ग्राफ बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जो इस सर्वे में समझ में आ रहा है  वो सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। सीएम योगी द्वारा राज्य में किए गए विकास के कार्यों ने बीजेपी को सबसे आगे रखा है। मैटराइज न्यूज कॉम्यूनिकेशन ने अपने सर्वे में राज्य की जनता से ये जानने की कोशिश की कि आपका वोट देने का आधार क्या है तो 36% जनता ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को सबसे ऊपर रखा।